फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lack of facilities at Herbertpur interstate bus stand

Dehradun News: हरबर्टपुर अंतरराज्यीय बस अड्डे पर सुविधाओं का अभाव

Sun, 12 May 2024 05:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Lack of facilities at Herbertpur interstate bus stand
हरबर्टपुर अंतरराज्यीय बस अड्डा से चारधाम यात्रा के लिए बसों के संचालन और यात्रियों के पंजीकरण की तैयारी चल रही है। लेकिन, बस अड्डे पर सुविधाओं का अभाव है। यहां अब तक अस्थाई बिजली कनेक्शन से आपूर्ति की जा रही है। नलों को अब तक पेयजल लाइन से नहीं जोड़ा गया है। परिसर में यात्रियों के बैठने के लिए केवल छह ही कुर्सियां उपलब्ध हैं। स्ट्रीट लाइटों में बिजली कनेक्शन न होने से रात को अंधेरा पसर जाता है। हिल डिपो ने दावा किया है कि सोमवार तक बिजली-पानी का कनेक्शन हो जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार को बस अड्डे पर चारधाम यात्रा की तैयारियों की पड़ताल की गई तो कई खामियां सामने आईं। ठेकेदार की ओर से जोड़े गए अस्थाई कनेक्शन से केवल कार्यालय में बिजली की आपूर्ति की जा रही थी। परिसर में लगी स्ट्रीट लाइटों का कनेक्शन नहीं जोड़ा गया है। यात्रियों को शीतल जल उपलब्ध करवाने के लिए एक दो नल की आपूर्ति वाला आरओ है, लेकिन वह भी बंद पड़ा था। एक सफाई कर्मचारी परिसर की सफाई करता हुआ नजर आया। परिसर में कूड़ेदान नहीं लगाए गए थे। परिसर में स्थित कैंटीन भी बंद थी। परिसर में महिला-पुरुषों के लिए एक-एक शौचालय थे। महिला शौचालय में दो सीट हैं। परिसर में यात्रियों की गर्मी से राहत देने के लिए 15 पंखे लगाए गए थे। बस अड्डे पर पर्वतीय डिपो के संविदाकर्मी और प्रत्येक आठ घंटे की शिफ्ट में एक पीआरडी कर्मी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

सहायक महाप्रबंधक पर्वतीय डिपो अंजलिनी शर्मा ने कहा कि हरर्टपुर अंतरराज्यीय बस अड्डे पर चारधाम यात्रा पंजीकरण और बसों के संचालन की तैयारी चल रही है। पंजीकरण के लिए काउंटर तैयार किया जा रहा है। सोमवार तक बिजली और पानी दोनों का कनेक्शन हो जाएगा। यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सियों और अन्य फर्नीचर की खरीद भी की जा रही है। व्यवस्थाओं को तय समय में सुनिश्चित कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed