फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   LAC Ceasefire Violation: Martyr Subedar swatantra singh cremation today

उत्तराखंड : पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में शहीद सूबेदार का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़

Sat, 28 Nov 2020 03:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार/लैंसडौन
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार/लैंसडौन Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 28 Nov 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
LAC Ceasefire Violation: Martyr Subedar swatantra singh cremation today
swatantra singh - फोटो : amar ujala

पुंछ जिले में सीजफायर का उल्लंघन कर रहे पाक सैनिकों की गोलाबारी के दौरान शहीद हुए 16वीं गढ़वाल राइफल के सूबेदार स्वतंत्र सिंह (46) का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए शनिवार तड़के उनके पैतृक गांव उडियारी (द्वारीखाल ब्लाक) ले जाया गया। शहीद का शव घर पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया।

विज्ञापन


मां और पत्नी बेसुध हो गई। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। अंतिम दर्शन के दौरान सभी ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद शहीद की अंतिम यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन


यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ी और भारत माता की जय, वीर स्वतंत्र तुम अमर रहो के नारों के साथ पूरा वातावरण वीरता के सुरों से गूंजायमान हो गया। पूरे सैन्य सम्मान के साथ आज पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कार्यक्रम रद्द

शुक्रवार शाम को हेलीकाप्टर से लैंसडौन लाया गया। शहीद के पार्थिव शरीर को लैंसडौन के गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय के शहीद भवानी दत्त जोशी परेड ग्राउंड में राजकीय और सैन्य सम्मान के लाया गया, जहां मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि बतौर लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत ने शहीद सैनिक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

शहीद भवानी दत्त जोशी ने परेड ग्राउंड में शहीद सूबेदार के पार्थिव शरीर पर गढ़वाल राइफल्स के कमांडेंट ब्रिगेडियर हरमीत सेठी ने गढ़वाल राइफल्स की तरफ से पुष्पचक्र अर्पित किए।

शहीद का पार्थिव शरीर राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ शुक्रवार रात को सैन्य चिकित्सालय में रखा गया है। विधायक दिलीप रावत ने बताया कि शहीद सूबेदार स्वतंत्र सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का लैंसडौन आने का कार्यक्रम था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से उनका कार्यक्रम रद्द हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed