फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   labours women will get 10 thousand for delivery

गर्भवती महिलाओं के लिए सरकार की सौगात, प्रसव के लिए मिलेगी खास सुविधा

Sat, 18 Nov 2017 06:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 18 Nov 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
labours women will get 10 thousand for delivery
pregnancy

गर्भवती महिलाओं के लिए सरकार ने खास सौगात दी है। प्रसव के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। पढ़िए पूरी खबर..श्रमिकों की महिलाओं को प्रसव के लिए 10 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। वहीं जिन मजदूरों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत उपचार नहीं मिल पा रहा है, उत्तराखंड भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड उनके इलाज का खर्च उठाएगा।

विज्ञापन


यह कहना है श्रम मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत का। वे हरिद्वार रोड स्थित होटल में आयोजित महिला उद्यमिता एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में श्रम मंत्री ने कहा कि  उत्तराखंड भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड मजदूरों के हित में कार्य कर रहा है। बोर्ड की ओर से मजदूरों के हित में कई कल्याणकारी निर्णय लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मजदूरों की महिलाओं को बोर्ड द्वारा सिलाई मशीनें वितरित की जाएंगी। उनकी महिलाओं को प्रसव के लिए 10 हजार रुपये अनुदान दिया जाएगा, दो बेटियों को विवाह के लिए 51-51 हजार रुपये अनुदान, मजदूरों के बच्चों को पहली कक्षा से उच्च शिक्षा तक के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी। किसी छात्रा के एमबीबीएस में दाखिला लेने पर उसकी कुल फीस की आधी फीस का खर्च बोर्ड द्वारा वहन किया जाएगा।

मिस्त्री और पलम्बर आदि का कार्य करने वाले मजदूरों को 10 हजार तक के यन्त्र बोर्ड द्वारा मुफ्त उपलब्ध कराए जाएंगे और मजदूरों को आवास निर्माण हेतु चार प्रतिशत ब्याज पर ऋृण उपलब्ध कराया जाएगा। मजदूरों को सोलर लाइटें और उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर मिलने पर गैस चूल्हे भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

इससे पहले श्रम मंत्री ने पूर्व में देहरादून जनपद की दो माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी 200 महिलाओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि आगामी प्रशिक्षण में निसबड द्वारा देहरादून जनपद की 100 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।


निसबड द्वारा प्रशिक्षण में सिलाई, कढ़ाई, ऐपण आर्ट, पेपर ज्वैलरी, जूट बैग कुशन अचार और मुरब्बा आदि बनाना सिखाया जाता है। कार्यक्रम में घनसाली के विधायक शक्ति लाल, महानिदेशक निसबड रजनी सेखरी, सहायक श्रमायुक्त उमेश चन्द्र राय, क्षेत्रीय निदेशक निसबड डॉ.पूनम सिन्हा आदि मौजूद रहीं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed