फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lab assistant died in bike accident

Dehradun News: बाइक दुर्घटना में लैब सहायक की मौत

Fri, 18 Jul 2025 01:35 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 18 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Lab assistant died in bike accident
त्यूणी-चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंडोला-चिल्हाड़ बैंंड के पास बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचाना त्यूणी के डेरसा निवासी शमशेर सिंह (26) पुत्र पूरण सिंह के रूप में हुई है। मृतक त्यूणी महाविद्यालय में संविदा पर लैब सहायक के पद पर कार्य कर रहा था। राजस्व पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार सरदार सिंह राणा ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर को त्यूणी के डेरसा निवासी शमशेर सिंह पुत्र पूरण सिंह चुनाव के प्रशिक्षण के लिए बाइक से देहरादून जा रहा था। इस दौरान तेज बारिश हो रही थी। कंडोला-चिल्हाड़ बैंंड के पास बाइक फिसल गई। दुर्घटना में शमशेर सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए 108 इमरजेंसी एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed