फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: one thousand rupees send into Accounts of 20 thousand registered labourer

Coronavirus in Uttarakhand: करीब 20 हजार पंजीकृत श्रमिकों के खाते पहुंचे एक-एक हजार रुपये

Thu, 26 Mar 2020 10:49 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 26 Mar 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: one thousand rupees send into Accounts of 20 thousand registered labourer

उत्तराखंड में लॉकडाउन के चलते मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप जिला देहरादून के लगभग 20 हजार पंजीकृत श्रमिकों के खाते में एक-एक हजार रुपये जमा करा दिए गए हैं।  श्रम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिन के भीतर सभी मजदूरों के खाते में धनराशि जमा करा दी जाएगी। ताकि, सभी अपनी अपनी जरूरतों के हिसाब से आवश्यक सामग्री की खरीदारी कर सकें। सहायक श्रम आयुक्त अरविंद सिंह ने बताया कि श्रम विभाग के कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत जिले में लगभग 40 हजार श्रमिक पंजीकृत हैं।

विज्ञापन


हालांकि, यह संख्या आधिक है लेकिन लगभग 10 से 15 हजार श्रमिक रेगुलर पंजीकरण नहीं कराते हैं। बुद्धवार दोपहर तक 13 हजार श्रमिको के खाते में कोषागार के माध्यम से बैंकों ने पैसे भेज दिए थे। 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस समय बैंकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक श्रमिकों के खाते में पैसे भेजे जाने का काम किया जा रहा है। इस आधार पर उम्मीद है कि बृहस्पतिवार शाम तक लगभग 20 हजार श्रमिक इस घोषणा से लाभान्वित हो जाएंगे।

फिलहाल पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं हो रहा है ।  लिहाजा, वर्तमान सूची के लिहाज से लगभग 40 हजार श्रमिकों को ही यह लाभ मिल सकेगा। इसके अलावा जैसा भी सरकार का अगला आदेश होगा कार्रवाई की जाएगी। 

कोषागार के कर्मचारी निर्धारित समय पर काम कर रहे हैं। जो भी लिस्ट प्रतिदिन श्रम विभाग से आ रही है उसके आधार पर बैंकों के माध्यम से श्रमिकों के खाते में पैसा भेज दिया जा रहा है।
- नरेंद्र सिंह, मुख्य कोषाधिकारी, देहरादून 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed