VIDEO: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कांग्रेस विधायक का ठुमका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने अलग अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अब एक डांस वीडियो को लेकर चर्चाओं में हैं।
पत्नी के पंचायत चुनाव से ऐन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में चैंपियन दोनों हाथों में पिस्टल लेकर डांस करते नजर आ रहे हैं। साथ में उनकी पत्नी रानी देवयानी समेत परिवार के लोग भी मौजूद दिख रहे हैं।
हरिद्वार जिले की खानपुर सीट से विधायक व राज्य खनिज परिषद के अध्यक्ष कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का नाम राजनीति से ज्यादा उनकी जीवनशैली को लेकर सुर्खियों में रहता है। चैंपियन ने कभी आईआईटी रुड़की में छात्रों के बीच शर्ट उतारकर अपने मसल्स से वाहवाही लूटी तो कभी अवैध खनन करने वालों को दौड़ाकर दबंगई का अहसास कराया।
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की वीडियो देखने के लिए क्लिक करें...
ताजा मामले में प्रणव चैंपियन के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसे प्रमुख न्यूज चैनलों ने भी फेसबुक पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में चैंपियन धर्मवीर फिल्म के मशहूर गीत ‘ओ मेरी महबूबा’ पर धर्मेंद्र स्टाइल में ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।
चैंपियन की पत्नी रानी देवयानी इस बार भी जिले की दल्लावाला सीट से जिला पंचायत सदस्य पद की उम्मीदवार हैं। सोमवार पहले चरण का मतदान होना है। इससे पहले अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को खूब लाइक और कमेंट मिल रहे हैं।
क्या कहते हैं विधायक
राजनीति से अलग मेरी व्यक्तिगत लाइफ है और इसमें मैं क्या करता हूं इस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। जिस वीडियो के संबंध में बात की जा रही है वह 02/04/2015 का है। राज परिवार से हूं और हथियारों से खेलना मेरे बचपन का शौक है, जिन्होंने ने भी इस वीडियो को वायरल किया है। उसके खिलाफ चुनाव के बाद मानहानि का मुकदमा करूंगा।
- कुंवर प्रणव चैंपियन, विधायक खानपुर
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें...