फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kunvar pranav singh wife devyani coat issue

'नकली' कोट पर देवयानी का 'असली' मुकदमा

Mon, 24 Mar 2014 08:44 PM IST
अमर उजाला, लंढौरा
अमर उजाला, लंढौरा Updated Mon, 24 Mar 2014 08:44 PM IST
विज्ञापन
kunvar pranav singh wife devyani coat issue

देहरादून विधानसभा में चर्चा का विषय बन चुके रानी देवयानी के तेंदुए की खाल के कोट का मामला मुकदमे तक जा पहुंचा है। खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह की पत्नी रानी देवयानी ने फेसबुक पर कोट के दुष्प्रचार का आरोप लगाते हुए एक संस्था की महिला सदस्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


मुकदमा दर्ज कराया
खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह की पत्नी एवं जिला पंचायत सदस्य रानी देवयानी ने लंढौरा पुलिस चौकी में उत्तराखंड पीपुल्स फार एनिमल देहरादून संस्था की महिला सदस्य गोरी मोलकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में रानी देवयानी ने बताया है कि गोरी मोलकी ने मेरा व मेरे पति का इलेक्ट्रानिक मीडिया सोशल साइट फेसबुक पर तेंदुए की खाल का जैकेट पहनने व अपमानजनक भ्रामक असत्य प्रचार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की छानबीन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी डीएस रावत ने बताया है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मामले की छानबीन की जा रही है। उधर, कुंवर प्रणव सिंह का कहना है कि संस्था सदस्य की ओर से फेसबुक पर दुष्प्रचार किया जा रहा है। जो गलत है। इसी के चलते मुकदमा दर्ज कराया गया है।

उन्होंने कहा कि विगत 10 मार्च को कोट लैबोरेटरी में भेजा गया था। जिसमें जांच के दौरान तेंदुए की खाल की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed