फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kunti devi get justice after 25 years

इंसाफ की लड़ाई में लगे 25 साल, लेकिन वो जीत गई

Mon, 10 Feb 2014 09:36 AM IST
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 10 Feb 2014 09:36 AM IST
विज्ञापन
kunti devi get justice after 25 years

पति को मिली पट्टे की जमीन के लिए 25 साल से कानूनी लड़ाई लड़ रही देहरादून की 72 वर्षीय कुंती देवी को जीत मिल गई।

विज्ञापन


दुश्वारियों से जूझना पड़ा
इतने लंबे अंतराल में कुंती को जिन दुश्वारियों से जूझना पड़ा, उसकी भरपाई शायद ही कोई कर पाए। पट्टा आवंटन पर ही सवाल उठाए जाने के बाद न्याय की उम्मीद लगाए उनके पति भंगूराम भी एक दशक पहले दुनिया छोड़ चुके हैं।

पढ़ें, 'चाय बेचने वाला भारत का बेटा ही बनेगा प्रधानमंत्री'
विज्ञापन


प्रेमनगर में दर्जी का काम करने वाले भंगूराम को वर्ष 1973 में परिवार नियोजन पर अटकफार्म में सरकार से 2.50 एकड़ जमीन का पट्टा मिला। कुछ दिन बाद ही भूमि को लेकर विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, 11 फरवरी से कस जाएगी हरीश रावत पर 'लगाम'

भंगू की जमीन न सिर्फ कब्जाने की कोशिश की गई, बल्कि आवंटन को गलत करार देते उनकी शिकायत कर दी गई। 1989 में मामला दर्ज हुआ और जांच शुरू हुई।

पढ़ें, पूनम को अपनों ने ही बना दिया 'गुनाहगार'


2009 में न्यायालय अपर कलक्टर प्रशासन ने मात्र 1.40 एकड़ भूमि भंगूराम को बहाल करने का फैसला सुनाया। बाकी 1.10 एकड़ हटाने के आदेश दिए गए। फैसले को न्यायालय राजस्व परिषद में चुनौती दी गई।

पढ़ें, इस आश्रम में होती है भगवान से मुलाकात

करीब पांच साल बाद न्यायालय ने बीती 27 जनवरी में भंगूराम की 1.10 एकड़ भूमि राज्य सरकार के पक्ष में प्रत्यावर्तित करने के फैसले को निरस्त कर भूमि का मूल आवंटन बहाल कर दिया।

अभी भी दखलअंदाजी जारी
25 साल बाद अदालत से कुंती को इंसाफ मिला, लेकिन अपनी जमीन पर पूरी तरह से काबिज होने का ख्वाब अभी भी अधूरा है। कुछ लोग जमीन पर दखलअंदाजी कर रहे हैं। आरोप है कि कुछ दिन पहले बुजुर्ग से मारपीट भी की गई थी।

देखने पड़े कई उतार-चढ़ाव
लंबी कानूनी लड़ाई के बीच कुंती देवी को कई उतार-चढ़ाव देखने पड़े। जमीन पर नजर गड़ाए कुछ लोगों की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ और जांच में तहसीलदार ने संदेहजनक बताते हुए पट्टा निरस्त करने की सिफारिश कर दी थी।

राजस्व कर्मियों से खिन्न है परिवार
कुंती के परिजन राजस्व विभाग के कर्मचारियों की भूमिका से खिन्न हैं। उनका कहना है कि प्रशासन और कोर्ट से कई बार भूमि की पैमाइश के आदेश हुए।

मगर राजस्व विभाग के लोग नपाई के लिए नहीं आए। प्रशासन को मौके पर आकर भूमि पर हो रही दखल अंदाजी रोकना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed