फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kunal chandela play in ranji delhi team

दिल्ली की रणजी टीम में खेलेंगे देहरादून के कुणाल

Sat, 23 Sep 2017 11:10 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 23 Sep 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
kunal chandela play in ranji delhi team
kunal chandela
दून के युवा क्रिकेटर कुणाल चंदेला को दिल्ली की रणजी टीम में जगह मिली है। कुणाल पिछले करीब सात सालों से अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में कोच मनोज रावत के देखरेख में कोचिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन


इससे पहले वह विभिन्न स्तरों पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। कुणाल ने इंडियन पब्लिक स्कूल से स्कूलिंग के बाद आईटीएम में बीएससीआईटी में एडमिशन लिया।
विज्ञापन


करीब सात साल पहले उन्होंने अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में कोचिंग शुरू की। इस साल उन्होंने विज्जी ट्रॉफी में नॉर्थ जोन की तरफ से खेलते हुए तीन पारियों में एक दोहरा शतक और दो शतक लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल उन्होंने वेस्ट जोन के खिलाफ 318 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। उनके इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए ही उन्हें दिल्ली की रणजी टीम में जगह मिली है।


दाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ स्पिनर कुणाल दून समेत देश के कई शहरों में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। वह हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-19, डीडीसीए अंडर-23, डिविजन लीग, उत्तराखंड क्रिकेट लीग, उत्तराखंड प्रीमियर लीग, ऑल इंडिया गोल्ड कप समेत कई प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed