फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kumbh mela 2021: traffic plan will be implemented from April 11 night

हरिद्वार महाकुंभ 2021 : 11 अप्रैल की रात से लागू होगा यातायात प्लान, शहरी क्षेत्र में दबाव बढ़ने पर बदला जाएगा रूट

Sat, 10 Apr 2021 08:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 10 Apr 2021 08:50 PM IST
सार

शहरी क्षेत्र में अत्यधिक दबाव बढ़ने पर ही रूट बदला जाएगा। रूट प्लान 11 अप्रैल की रात से लागू हो जाएगा। 

विज्ञापन
Kumbh mela 2021: traffic plan will be implemented from April 11 night
महाकुंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ के 12 और 14 अप्रैल के शाही स्नानों को लेकर पुलिस ने यातायात प्लान जारी कर दिया है। आईजी कुंभ मेला संजय गुंज्याल के मुताबिक भीड़ की संभावित परिस्थितियों, श्रद्धालुओं और स्थानीय जनता की सुविधा को देखते हुए यातायात प्रतिबंध लागू किए जाएंगे। शहरी क्षेत्र में अत्यधिक दबाव बढ़ने पर ही रूट बदला जाएगा। रूट प्लान 11 अप्रैल की रात से लागू हो जाएगा। 

विज्ञापन


हरिद्वार महाकुंभ 2021: कुंभ में अधिकारी पेश कर रहे सौहार्द की मिसाल, साधु-संत और श्रद्धालु कर रहे प्रशंसा, तस्वीरें
विज्ञापन


दिल्ली, मेरठ और मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहन

बड़े एवं छोटे वाहन- नगला इमरती सर्विस लेन से लक्सर रोड के लिए डायवर्ट होंगे। वाहन लक्सर मार्ग से जगजीतपुर पार्किंग/मातृसदन होकर दक्षद्वीप पार्किंग पहुंचेंगे। वाहनों को सिंहद्वार से राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए बहादराबाद-रुड़की से वापस भेजा जाएगा। जगजीतपुर एवं दक्ष द्वीप पार्किंग भरने और इस मार्ग में यातायात का दबाव अधिक होने पर वाहनों को गौरीशंकर पार्किंग में लाया जाएगा। इसी मार्ग से वाहनों को वापस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज बसों को नगला इमरती सर्विस लेन से लक्सर रोड के लिए डायवर्ट किया जाएगा। बसें लक्सर मार्ग से/बैरागी पार्किंग/मातृसदन होकर दक्ष द्वीप पार्किंग पहुंचेंगी। बसों को सिंहद्वार से एनएच 58 होते हुए बहादराबाद-रुड़की होकर वापस भेजा जाएगा। रोडवेज की बसें धीरवाली पार्किंग में बने अस्थाई बस अड्डे पर पार्क होंगी और वापसी सीआईएसएफ तिराहे से शिवालिक नगर, बैरियर नंबर छह से बहादराबाद रुड़की होकर होगी।

सहारनपुर से आने वाले वाहन

बड़े एवं छोटे वाहन: भगवानपुर होते हुए ईमलीखेड़ा, धनौरी पुल पार करते हुए कांवड़ पटरी से पीपल तिराहा बहादराबाद, सलेमपुर तिराहे, सिडकुल मार्ग, चिन्मय डिग्री कॉलेज, शिवालिक नगर तिराहे, बीएचईएल मध्य मार्ग से सेक्टर-4 पीठ के पीछे धीरवाली पार्किग में खड़ा कराया जाएगा। वाहनों की वापसी शिवालिक नगर तिराहा से बैरियर नंबर छह, बहादराबाद, रुड़की एनएच 58 से से कराई जाएगी।

नजीबाबाद-कोटद्वार से आने वाले वाहन

बड़े और छोटे वाहन : गौरीशंकर के पार्किंग पर खड़े होंगे। वाहनों को हरिद्वार-नजीबाबाद मुख्य सड़क से वापस भेजा जाएगा। पार्किंग भरने पर नजीबाबाद-कोटद्वार की तरफ से आने वाले वाहनों को कांगड़ी पर बने निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा कराया जाएगा।

रोडवेज बसों को गौरीशंकर बस स्टैंड पर पार्क कराया जाएगा। वापसी हरिद्वार-नजीबाबाद मुख्य सड़क होगी। पार्किंग स्थल भरने पर नजीबाबाद-कोटद्वार की तरफ से आने वाली बसों को कांगड़ी पर बने निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क किया जाएगा। गौरीशंकर/नीलधारा में बने पार्किंग स्थलों से जो वाहन ऋषिकेश जाना चाहते है उन्हें चीला रोड से वीरभद्र बैराज होकर भेजा जाएगा। 

देहरादून और ऋषिकेश से आने वाले वाहन

बड़े वाहनों को दूधाधारी तिराहे के पास बने निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा कराया जाएगा। पार्किंग स्थल भरने पर वाहनों को दूधियाबंध कृषि भूमि पर बनी पार्किंग पर लाया जाएगा। पार्किंग भरने पर वाहनों को मोतीचूर रेलवे फाटक के पास मोतीचूर-रोह पर बने पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। ऋषिकेश की तरफ से आने वाले वाहनों को श्यामपुर बाईपास गुमानीवाला में निर्धारित पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।

छोटे वाहन हरिपुर कलां मार्ग से होकर सप्तऋषि आश्रम के सामने सप्तऋषि पार्किंग स्थल पर पार्क कराया जाएगा। वापसी पुरानी भूपतवाला चौकी से मुख्य मार्ग से वापस भेजा जाएगा।

सप्तऋषि पार्किंग स्थल भरने पर देहरादून, ऋषिकेश की तरफ से आने वाले छोटे वाहनों को शांति कुंज के सामने बने पार्किग स्थल पर पार्क कराया जाएगा। उत्तराखंड, हिमाचल की बसों को दूधाधारी चौक से मोतीचूर रेलवे स्टेशन के पास बने निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क कराया जाएगा और इसी मार्ग से वापस भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed