फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kumbh Covid Testing Scam, Re-statements from the accused officers-employees

कुंभ कोविड जांच फर्जीवाड़ा :आरोपियों से स्वास्थ्य विभाग ने दोबारा लिए बयान, निलंबित अधिकारियों समेत पांच ने रखा अपना पक्ष

Thu, 19 May 2022 12:46 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 19 May 2022 12:46 PM IST
सार

कोरोना की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए पिछले साल अप्रैल में कुंभ मेला के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने निजी फर्मों को कोविड एंटीजन जांच का अनुबंध किया था, लेकिन मेले के दौरान एक लाख से अधिक सैंपलों की फर्जी जांच की गई।

विज्ञापन
Kumbh Covid Testing Scam, Re-statements from the accused officers-employees
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कुंभ मेला 2021 के दौरान कोविड जांच फर्जीवाड़े में स्वास्थ्य विभाग ने आरोपी अधिकारी-कर्मचारियों से दोबारा से बयान लिए हैं। बुधवार को निलंबित अधिकारियों समेत पांच ने कोविड जांच को लेकर विभाग के कुछ बिंदुओं पर अपना पक्ष रखा है। 

विज्ञापन


पिछले साल अप्रैल में कुंभ मेला के दौरान कोरोना की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निजी फर्मों को कोविड एंटीजन जांच का अनुबंध किया था, लेकिन मेले के दौरान एक लाख से अधिक सैंपलों की फर्जी जांच की गई। मामले में जिलाधिकारी हरिद्वार की जांच रिपोर्ट पर शासन ने तत्कालीन मेला स्वास्थ्य अधिकारी अर्जुन सिंह सेंगर और प्रभारी अधिकारी एनके त्यागी को निलंबित किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Ayurveda University: भ्रष्टाचार और भर्ती में गड़बड़ी की होगी विजिलेंस जांच, पूर्व मंत्री हरक सिंह की बढ़ सकती है मुश्किल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ अन्य कर्मचारियों पर विभाग ने कार्रवाई की थी। शासन ने स्वास्थ्य निदेशक डॉ.भारती राणा को जांच अधिकारी नामित किया था। कोविड जांच फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट में कुछ बिंदुओं पर स्पष्ट न होने के कारण आरोपियों से दोबारा बयान लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed