फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kumaun singer arrange music in bollywood

बॉलीवुड में भी गूंजेंगे कुमाऊं के हेमंत के गीत

Sat, 01 Mar 2014 04:56 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 01 Mar 2014 04:56 PM IST
विज्ञापन
kumaun singer arrange music in bollywood

कुमाऊं के होली गीतों से गायकी शुरू करने वाले गीतकार, संगीतकार और गायक हेमंत पंत अब बॉलीवुड फिल्मों में भी सुनाई देंगे।

विज्ञापन


उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘नो रूल्स फॉर फूल्स’ अगले महीने रिलीज होगी। इसमें हेमंत ने गीत ‘लफड़ा पै गया’ की न सिर्फ धुन तैयार की है, बल्कि गायक तोची रैना के साथ गाया भी है।

परिवार से सीखी गायकी
मूलरूप से पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट गांव के हेमंत ने परिवार से ही गायकी सीखी। बीते पांच साल से मुंबई में रह रहे हेमंत संस्कृति विभाग के बुलावे पर अभी भी होली गायन के लिए आते हैं।
विज्ञापन


हेमंत ने करियर की शुरुआत डीडी-वन के लिए बैकग्राउंड म्यूजिक कंपोज करने के साथ की थी। फिर उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान के साथ एलबम में काम किया।

अगले महीने रिलीज होगी फिल्म
हेमंत बताते हैं, ‘नो रूल्स फोर फूल्स’ एक कॉमेडी फिल्म है। इसमें विनय पाठक और उदिता गोस्वामी की जोड़ी है। फिल्म अगले महीने रिलीज होने की उम्मीद है।

पहले भी कर चुके हैं म्यूजिक कम्पोज
बकौल हेमंत करीब तीन महीने बाद रिलीज होने वाली थ्रिलर मूवी ‘गर्ल्स’ में दो गीत ‘तू ही मेरा सांवरा सलोना’ और ‘छू के आसमां’ लिखे हैं। ‘तू ही मेरा सांवरा’ को उन्होंने गाया भी है। हेमंत पहले भी कई एड फिल्म्स के लिए म्यूजिक कंपोज कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed