आप नेता कुमार विश्वास ने BJP और कांग्रेस को दी खुली चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमार विश्वास आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने देहरादून पहुंचे। सम्मेलन में आप नेता कुमार विश्वास ने BJP और कांग्रेस को दी खुली चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में साल 2017 में हम क्या करेंगे यह तय नहीं है, लेकिन इतना तय है कि भाजपा और कांग्रेस को जनता उखाड़ फेंकेगी।
रेसकोर्स में पार्टी के प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विश्वास दोनों सियासी दलों पर जमकर बरसे। आरोप लगाया कि इनके भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है, जो परिवर्तन चाहती है। प्रदेश सम्मेलन में कुमार विश्वास ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन और पार्टी की मजबूती का पाठ पढ़ाया।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में एक बूथ पर दस यूथ जिस दिन होंगे यहां चुनाव मैदान में पार्टी को सभी सीटों पर उतरने से कोई नहीं रोक सकेगा। पिछले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने न ही भाजपा को जिताया और न ही कांग्रेस को। इससे स्पष्ट है कि मतदाता दोनों राष्ट्रीय दलों से नाराज हैं।
आम आदमी पार्टी के नेता और कवि कुमार विश्वास को कलर्स टीवी पर आने वाले रिएलिटी शो से काफी बड़ा ऑफर मिला है। कुमार विश्वास ने बताया कि बिग बॉस के लिए उन्हें आठ करोड़ रुपए का ऑफर मिला था, लेकिन वह नहीं गए।
एनएसयूआई के गुंडे और एबीवीपी के हुड़दंगी
दोनों दलों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विश्वास ने कहा कि दून में बैठकर तय किया जा रहा है कि पहाड़ कैसे बेचे जाने हैं। शौचालय के निर्माण के नाम पर 48 करोड़ खाए गए। दिल्ली प्रदेश संयोजक दिलीप पांडे ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने अलग राज्य की मांग विकास और रोजगार के लिए की, लेकिन 15 वर्षों में न विकास हुआ न ही रोजगार मिला।
दुर्भाग्य यह है कि तेजी से पलायन हो रहा है। सम्मेलन में उत्तराखंड के प्रभारी विवेक यादव, श्रीचंद्र बोहरा, श्यामबाबू पांडे, सुमेश बुडाकोटी, पूजा भल्ला अरोड़ा, ओमकार भाटिया, मयंक नैथानी आदि मौजूद रहे।
कुमार विश्वास ने कहा कि दिल्ली में एनएसयूआई के कार्यकर्ता गुंडे और एबीवीपी के हुड़दंगी हैं। यदि किसी बस में यह चढ़ जाएं तो युवतियां डर जाती हैं।
हम गलत करें तो हो विरोध
कुमार विश्वास ने कहा कि हम कोई गलत काम करें तो इसका विरोध होना चाहिए। एक न्यूज चैनल का नाम लेते हुए कहा कि मीडिया इस चैनल की तरह हमारा विरोध ना करे।
ऐसे तो हार जाएंगे
दिल्ली प्रदेश संयोजक दिलीप पांडे ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के हिसाब से चुनाव लड़ेंगे तो हार जाएंगे। हमें अपने तरीके से चुनाव लड़कर मुकाबले के लिए इन्हें अपने अखाड़े में लाना होगा।