{"_id":"5f193e078341784e0d66c477","slug":"kumaon-university-ties-up-with-russia-will-participate-in-academic-and-research-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं विवि का रूस के साथ करार, अकादमिक और शोध कार्यों में बनेंगे सहभागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं विवि का रूस के साथ करार, अकादमिक और शोध कार्यों में बनेंगे सहभागी
Thu, 23 Jul 2020 02:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 23 Jul 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
kumaun university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं विश्वविद्यालय और रूस की फेडरल स्टेट बजट एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन ऊफा से संबद्ध स्टेट पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी अब अकादमिक और शोध कार्यों में एक दूसरे के सहभागी बनेंगे। बुधवार को विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने दोनों देशों के बीच इस संबंध में हुए करार पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
दोनों देशों के बीच हुए समझौते पर हस्ताक्षर के बाद कुलपति जोशी ने बताया कि यह करार विवि के एलुमिनाई और अंतरराष्ट्रीय सहयोग सेल के सहयोग से संभव हुआ है। कहा कि करार के बाद दोनों देशों के विश्वविद्यालय संयुक्त रूप से अकादमिक क्रियाकलाप करने, शोधार्थियों के आदान-प्रदान, शोधार्थियों और परास्नातक विद्यार्थियों के बीच शोध एवं उनके परीक्षण, विशेष पाठ्यक्रम बनाने, विशिष्ट प्रोजेक्ट तैयार करने, कार्यशाला, प्रशिक्षण एवं अकादमिक क्रियात्मकता के कार्यों में एक दूसरे का सहयोग करेंगे और अनुभव साझा करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रूस की ओर से इस समझौते पर रेक्टर ओलेम बार्डालन ने पहले ही हस्ताक्षर कर दिए थे। इस मौके पर हुई बैठक में विश्वविद्यालय की एलुमिनाई सेल के समन्वयक प्रो. अमित जोशी, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. दिव्या उपाध्याय, डॉ. सुचेतन साह आदि रहे।
विज्ञापन