फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kumaon University 16th Convocation: 62 meritorious medals, 38 thousand 581 received degrees

कुमाऊं विवि का 16वां दीक्षांत समारोह: 62 मेधावियों को पदक, 38 हजार 581 को मिलीं उपाधि

Sat, 07 Mar 2020 08:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 07 Mar 2020 08:29 PM IST
सार

  • सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश डॉ. डीवाई चंद्रचूड़ और पद्मश्री सौमित्र रावत को मानद उपाधि
  • खराब मौसम के चलते मुख्य अतिथि डॉ. निशंक व रजत शर्मा नहीं पहुंच पाए समारोह में 
  • 50 को स्वर्ण, चार को रजत और चार को कांस्य पदक मिले
  • 150 विद्यार्थियों को पीएचडी और एक को डीलिट की उपाधि

विज्ञापन
Kumaon University 16th Convocation: 62 meritorious medals, 38 thousand 581 received degrees
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुमाऊं विश्वविद्यालय के 16वें दीक्षांत समारोह में शनिवार को कुलाधिपति व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने 62 मेधावियों को पदक प्रदान किए। इनमें स्वर्ण पदक पाने 50 मेधावी भी शामिल हैं।

विज्ञापन


समारोह में 38581 विद्यार्थियों को डिग्रियां और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश डॉ. डीवाई चंद्रचूड़ और पद्मश्री डॉ. सौमित्र रावत को डीलिट की मानद उपाधि से नवाजा गया। समारोह में खराब मौसम के चलते मुख्य अतिथि  मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक व टीवी इंडिया के रजत शर्मा समेत कई संकायों के डिग्रीधारी छात्र-छात्राएं नहीं पहुंच सके।  
विज्ञापन


डीएसबी परिसर के एएन सिंह सभागार में सुबह 11 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण और अकादमिक शोभायात्रा के साथ दीक्षांत समारोह का शुभारंभ हुआ। इसके बाद राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मेधावियों को मेडल और उपाधियां प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि कुमाऊं विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपना विशिष्ट स्थान बनाया है, यह गौरव की बात है। बदलती स्थितियों के अनुरूप हमारे शोध कार्य और पाठ्यक्रम ऐसे होने चाहिए जो देश के अर्थ व्यवस्था व सामाजिक समृद्धि में अपना योगदान देने में सक्षम हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने कहा कि विश्वविद्यालयों में हर साल दीक्षांत समारोह आयोजित किए जाएंगे और दो महान विभूतियों को नवाजा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2022 में उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य होगा जिससे अधिकतर युवा आईएएस और पीसीएस बनेंगे।   इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत करते हुए कुलपति प्रो. केएस राना ने कहा इस वर्ष 25 नए रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं जिसमें कृषि, वानिकी एवं पर्यावरण विभाग आदि शामिल हैं। संचालन कुलसचिव डॉ. महेश कुमार ने किया।
 

ये पदक बांटे

- 50 मेधावियों को स्वर्ण पदक
- 04 को रजत, 04 को कांस्य
- कोठारी एकता धर्म शिक्षाश्री पदक
- खेलो कुमाऊं महाराणा स्वर्ण पदक और रजत पदक
- सीएनआर राव फाउंडेशन विज्ञान पदक

खास बातें...

- कुविवि के दीक्षांत समारोह में वेदमंत्रों के साथ अकादमिक शोभा यात्रा निकाली गई। 
- इस बार अकादमिक शोभायात्रा में शामिल लोगों ने कुमाऊंनी परंपराओं का द्योतक काली टोपी, वास्कट और स्टॉल पहना था।
- कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर 12:48 बजे खत्म होना था, लेकिन मौसम के खराब होने से कार्यक्रम सवा ग्यारह बजे शुरू हुआ और दोपहर 1:32 बजे खत्म हुआ। 

समारोह में यह लोग रहे मौजूद

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी, पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल, पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, डीएसडब्ल्यू डॉ. डीएस बिष्ट, परिसर निदेशक प्रो. एलएम जोशी, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. नीता बोरा शर्मा, प्रो. सावित्री कैड़ा जंतवाल, प्रो. पदम सिंह बिष्ट, डॉ. रमेश चंद्र, डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, प्रो. आरएस पथनी, प्रो. बीसी जोशी, प्रो. गिरधर सिंह नेगी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद पडियार, प्रो. केके जोशी, प्रो. बीएस बिष्ट, प्रो. अतुल जोशी, डॉ. रितेश साह, प्रो. जीत राम, प्रो. एनडी कांडपाल, डा. महेंद्र राणा, विधान चौधरी, एसएसपी सुनील कुमार मीणा, सीडीओ विनीत कुमार, अपर जिलाधिकारी केएस टोलिया सहित कार्य परिषद व विद्या परिषद के सदस्य, शिक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed