फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kuldeep Nayyar special talk with Jinnah about india pakistan relationship

जिन्ना की इस बात से सहमत थे दिवंगत सांसद नैयर, भारत-पाक के रिश्ते पर किए थे ये सवाल

Sat, 25 Aug 2018 04:50 PM IST
राजेश शर्मा/अमर उजाला, हरिद्वार
राजेश शर्मा/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 25 Aug 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
Kuldeep Nayyar special talk with Jinnah about india pakistan relationship
kuldeep nayyar

दुनिया के जाने माने पत्रकार, पूर्व सांसद कुलदीप नैयर मोहम्मद अली जिन्ना की इस बात से पूरी तरह से सहमत थे। वे हमेशा से ही भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा बेहतर रिश्तों  के समर्थक थे। वह चाहते थे कि दोनों देश एक दूसरे के सुख-दुख के साथी बने।

विज्ञापन


कई बार उन्होंने दोनों देशों के बीच रिश्तों में आ रही कड़वाहट में चिंता जताई थी। वर्ष 2006 में हरिद्वार प्रेस क्लब की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण के अवसर पर भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आए  कुलदीप नैयर ने आजादी की लड़ाई और फिर भारत पाकिस्तान के बंटवारे के समय के अनेक किस्से सुनाए थे।
विज्ञापन


उन्होंने दोनों देशों की सरकारों से तलखियां कम करके एकजुटता पर जोर दिया था। उनका मानना था कि भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के समय तत्कालीन हुक्मरानों ने जिस तरह के दो पड़ोसी देशों की कल्पना की थी तस्वीर उससे जुदा है, जिसे बदलना चाहिए। उन्होंने अपने संबोधन में यह भी बताया था कि पाकिस्तान के संस्थापक रहे मोहम्मद अली जिन्ना लाहौर के कालेज में बंटवारे की प्रक्रिया के दौरान आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद अली जिन्ना से पूछे थे ये सवाल

Kuldeep Nayyar special talk with Jinnah about india pakistan relationship
Muhammad Ali Jinnah

कुलदीप नैयर के अनुसार वे उस कालेज के छात्र थे और सवाल जवाब के बीच उन्होंने मोहम्मद अली जिन्ना से पूछा था कि बंटवारा होने पर दोनों देशों के संबंध कैसे होंगे। तब उन्होंने कहा कि ये छोटे और बड़े भाई की तरह होंगे, एक दूसरे के सुख दुख के साथी बनेंगे। कुछ छात्रों के सवालों के जवाब में जिन्ना ने यहां तक कहा कि यदि कोई तीसरा देश हिंदुस्तान पर हमला कर देता है तो पाकिस्तान की सेना आगे बढ़कर हिंदुस्तान के लिए लड़ेगी।

हरिद्वार में हुई इस गोष्ठी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे और भारत पाकिस्तान को लेकर नैय्यर जी की चिंता और सभी ने सहमति भी जताई थी। प्रेस क्लब पूर्व अध्यक्ष सुनील दत्त पांडे और डा. रजनीकांत शुक्ला ने बताया कि कुलदीप नैय्यर भारत और पाकिस्तान के रिश्तों को लेकर बेहद ही गंभीर थे।

वह हमेशा दोनों देशों के बीच बेहतरी चाहते थे। पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने कुलदीप नैयर के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि वह दुनिया में कलम सशक्त प्रहरी के रूप में भारत-पाक प्रतिनिधित्व करते थे। प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर पीएस चौहान और आदेश त्यागी ने भी कुलदीप नैयर को कलम का धनी बताते हुए उनके निधन  पर शोक जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed