{"_id":"5c6584b4bdec22736e4ecbb6","slug":"kuhu-garg-in-senior-badminton-championship-semifinal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप: दो वर्गों के सेमीफाइनल में पहुंची शटलर कुहू गर्ग, पदक पक्का","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप: दो वर्गों के सेमीफाइनल में पहुंची शटलर कुहू गर्ग, पदक पक्का
Sun, 17 Feb 2019 09:45 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 17 Feb 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
कुहू गर्ग
- फोटो : अमरउजाला
गुवाहाटी में चल रही सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। उत्तराखंड की युवा शटलर कुहू गर्ग ने दो वर्गों के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
विज्ञापन
वहीं लक्ष्य व बोधित जोशी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। 10 से 16 फरवरी तक आयोजित इस चैंपियनशिप के मिश्रित युगल वर्ग में वर्ल्ड रैंकिंग 50 से कम होने पर कुहू की जोड़ी को सीधे सुपर ड्रा में जगह मिली है। वहीं उच्च नेशनल रैंकिंग होने की वजह से चिराग सेन व बोधित जोशी को सुपर ड्रा में स्थान पक्का हो गया है।
विज्ञापन
महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में बहस्पतिवार को हुए कुहू की जोड़ी ने एयरपोर्ट अथॉरिटी की स्नेहा व केरल की अग्न अन्ते की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-10 व 21-13 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया।
विज्ञापन
मिश्रित युगल में कुहू ने दिल्ली के रोहन कपूर के साथ खेलते हुए कैग के बी. अन्तोंय व निग्शी ब्लाक हजारिका की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-10 व 21-16 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
पुरुष एकल वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य सेन ने उत्तर प्रदेश के अंसल यादव को 21-18 व 21-8 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। वहीं, पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में बोधित जोशी ने मध्य प्रदेश के अलाप मिश्रा को 14-21, 21-19 व 21-17 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
इन सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक, उपाध्यक्ष बीएस मनकोटी व सचिव पुष्कर जैन समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार ने शुभकामनाएं दी हैं।