Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kshatriya Kalyan Samiti celebrated its silver jubilee with great fanfare.

Dehradun News: क्षत्रिय कल्याण समिति ने धूमधाम से मनाई रजत जयंती

Sun, 15 Nov 2026 07:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
Kshatriya Kalyan Samiti celebrated its silver jubilee with great fanfare.
देहरादून। उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति का रजत जयंती समारोह रविवार को बद्रीपुर, जोगीवाला स्थित रावत फार्म हाउस में धूमधाम से मनाया गया। वर्ष 2001 में स्थापित समिति के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह में 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों और विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




समारोह की अध्यक्षता शंकर मठ आश्रम, रुड़की के पीठाधीश्वर स्वामी दिनेशानन्द भारती ने की। उन्होंने क्षत्रिय समाज के गौरवशाली इतिहास और उसकी मर्यादाओं को बनाए रखने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि पंतनगर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि कर्तव्य, समाज और राष्ट्र के प्रति निष्ठा ही क्षत्रिय समाज की वास्तविक पहचान है। विशिष्ट अतिथि हिमगिरी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. सतीश चन्द्र बागड़ी ने शिक्षा को रोजगार और कौशल आधारित बनाने की जरूरत बताई। उन्होंने समिति से प्लेसमेंट सेल गठित करने और नशामुक्ति अभियान चलाने का आह्वान किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने समाज में एकजुटता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed