{"_id":"5f2a7c46936b8c04911cda54","slug":"krishna-janmashtami-2020-send-photo-for-amar-ujala-main-bhi-kanha-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी 2020 : आ गया है सुंदर कान्हा बनने का मौका, 'मैं भी कान्हा' प्रतियोगिता के लिए भेजें तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी 2020 : आ गया है सुंदर कान्हा बनने का मौका, 'मैं भी कान्हा' प्रतियोगिता के लिए भेजें तस्वीर
Wed, 05 Aug 2020 03:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 05 Aug 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कान्हा के जन्मदिन पर कोरोना के मुश्किल दौर में भी अमर उजाला आपके लिए खास तरह से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने का मौका लाया है। आप भी अपने बच्चे को कान्हा के वेश में सजाकर अमर उजाला को उसकी तस्वीरें भेज सकते हैं।
विज्ञापन
इस बार 12 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। आपके लिए इस त्योहार की खुशियां दोगुनी करने के मकसद से ही इस साल भी कान्हा प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। आप अपने बच्चे को कान्हा के सुंदर रूप में सजाकर हमें उसकी तस्वीरें, नाम और पते के साथ 10 अगस्त की शाम पांच बजे तक मोबाइल नंबर 7617566171 पर भेज दें।
विज्ञापन
यह एक तरह की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता है। 10 अगस्त के बाद भेजी गई तस्वीरों का प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं माना जाएगा।
दो से छह साल के बच्चे ले सकते हैं हिस्सा
अमर उजाला मैं भी कान्हा प्रतियोगिता में दो से छह साल तक की आयु वर्ग के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं। अगर आपके बच्चे की उम्र दो साल से लेकर छह साल के बीच है तो आप उसे सुंदर कान्हा रूप में सजाकर उसकी तस्वीरें हमारे पास भेज सकते हैं।
विज्ञापन
श्रेष्ठतम तस्वीरों को प्रकाशित किया जाएगा
मैं भी कान्हा प्रतियोगिता के तहत आने वाले श्रेष्ठतम तस्वीरों को अमर उजाला में प्रकाशित किया जाएगा। तस्वीरों का चयन अमर उजाला से जुड़े विशेषज्ञ करेंगे।