{"_id":"70f749c09019ef154b030e7462414c24","slug":"kripalu-maharaj-no-more","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृपालु महराज के निधन पर शोक में डूबा उत्तराखंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृपालु महराज के निधन पर शोक में डूबा उत्तराखंड
अमर उजाला, मसूरी
Updated Fri, 15 Nov 2013 08:10 PM IST
विज्ञापन
जगतगुरु कृपालु महाराज के निधन का समाचार मिलते ही मसूरी कैमल्स बैक रोड स्थित उनके आश्रम सेवा कुंज में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अनुयायी शोक में डूब गए।
विज्ञापन
उत्तराखंड आपदा में एक करोड़ की मदद
उत्तराखंड में आए जलप्रलय के दौरान कृपालु महाराज मसूरी सेवा कुंज में ही थे। बीमार हालत में भी कृपालु महाराज ने उत्तराखंड में आई आपदा के लिए एक करोड़ रुपए और जौनपुर परोडी गांव के लिए पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद की थी।
विज्ञापन
कृपालु महाराज के निधन पर अनुयायियों के साथ अन्य लोगों ने भी शोक जताया। पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि आध्यात्मिक गुरु के साथ की कृपालु महाराज महान समाजसेवी भी थे। उनके निधन पर हुकुम सिंह राव, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल समेत अनेक लोगों ने शोक जताया।
विज्ञापन