फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kripa Nautiyal of Uttarakhand becomes Additional Director General of Coast Guard

कोस्ट गार्ड के अपर महानिदेशक बने उत्तराखंड के कृपा नौटियाल

Sat, 02 Nov 2019 12:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 02 Nov 2019 12:57 PM IST
सार

  • दिल्ली में आज संभालेंगे कार्यभार
  • अब तक तटरक्षक कमांडर (पूर्वी समुद्री सीमा क्षेत्र) के पद पर थे कार्यरत

विज्ञापन
kripa Nautiyal of Uttarakhand becomes Additional Director General of Coast Guard
कृपा नौटियाल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के कृपा नौटियाल को कोस्ट गार्ड का अपर महानिदेशक तटरक्षक बनाया गया है। अब तक वह तटरक्षक कमांडर (पूर्वी समुद्री सीमा क्षेत्र) पद पर कार्यरत थे। नौटियाल शनिवार को दिल्ली में कार्यभार संभालेंगे।

विज्ञापन


मूलत: उत्तराखंड जौनसार के हाजा गांव निवासी कृपा नौटियाल इस क्षेत्र के एकमात्र सेवारत तीन स्टार रैंक फ्लैग अधिकारी हैं। फ्लैग रैंक प्राप्त करने से पहले अपने 37 वर्ष के विशिष्ट सेवा काल के दौरान उन्होंने विभिन्न ऑपरेशनल, स्टाफ  और कमान नियुक्तियां पर अपनी सेवाएं दीं।
विज्ञापन

 

तीन प्रतिष्ठित कमान का परिचालन सफलतापूर्वक पूरा किया

इसके अलावा उन्होंने भारतीय तट रक्षक के विभिन्न उन्नत अपतटीय गश्ती पोत, अपतटीय गश्ती पोत और तीव्र गश्ती पोत की कमान भी संभाली है। मौजूदा समय में वह एकमात्र सेवारत तटरक्षक अधिकारी हैं, जिन्होंने तीन प्रतिष्ठित कमान का परिचालन सफलतापूर्वक पूरा किया है।

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें राष्ट्रपति ने 1992 में तटरक्षक पदक और 2013 में राष्ट्रपति तटरक्षक पदक से सम्मानित किया था। उन्होंने अमेरिका के नेवल वॉर कॉलेज से विशिष्ट ग्रेडिंग के साथ नेवल स्टाफ  कोर्स पूरा किया है। वह अमेरिका की तटरक्षक अकादमी, यॉर्क शहर के पूर्व छात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed