फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   KP Singh's gang snatched Rs 80 lakh from the woman

Dehradun News: केपी सिंह के गिरोह ने महिला से 80 लाख हड़पे

Fri, 06 Oct 2023 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
KP Singh's gang snatched Rs 80 lakh from the woman

विज्ञापन
I- राजेंद्रनगर में एक प्लॉट का कराया था लिखित अनुबंध, रजिस्ट्री से पहले ही ले ली रकम
I

I
I

I- केपी सिंह के जेल जाने की खबर अखबार में पढ़ी तो सचेत हुई महिला ने की पुलिस से शिकायतI







भू-माफिया केपी सिंह के खिलाफ एक महिला ने शिकायत की है। केपी सिंह ने अपने गिरोह के साथ मिलकर इस वृद्ध महिला से जमीन बेचने के नाम पर 80 लाख रुपये हड़प लिए। महिला को जब पता चला कि केपी सिंह जेल चला गया है तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने केपी सिंह और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।



एसएचओ कैंट संपूर्णानद गैरोला ने बताया कि विवेक विहार जीएमएस रोड निवासी महिला विधु जिंदल की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। विधु जिंदल का कहना है कि उनका बेटा शोभित जिंदल घर बनाने के लिए राजेंद्र नगर के आसपास एक प्लॉट देख रहा था। इसी दौरान उनकी मुलाकात मनोज वर्मा निवासी सहारनपुर से हुई। वर्मा की सहारनपुर के रानी बाजार में जेवरात की दुकान है। वर्मा ने विधु जिंदल से कहा कि उसका दोस्त काशिफ सिद्दिकी और केपी सिंह जमीन खरीद फरोख्त का काम करते हैं। वर्मा ने इन दोनों के साथ मिलकर उन्हें एक प्लॉट दिखाया। इस प्लॉट को केपी सिंह की पत्नी पूनम चौधरी के नाम पर बताया गया।
विज्ञापन




तीनों ने इसका सौदा 54 हजार रुपये प्रतिगज के हिसाब से कर लिया। शुरुआत में जिंदल परिवार की ओर से वर्मा को पांच लाख रुपये का चेक दिया गया। इसके बाद गत छह मई 2023 को लिखित अनुबंध कर लिया गया और 52 लाख रुपये चेक के माध्यम से दे दिए गए। कुछ रकम उन्हें नकद दी गई। कुल मिलाकर उन्हें 80 लाख रुपये जिंदल परिवार ने दे दिए। इस बीच पता चला कि केपी सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तब जिंदल परिवार घबरा गया और आरोपियों से पैसे वापस मांगे। केपी सिंह के साथियों सिद्दीकी, वर्मा और पूनम चौधरी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और कहा कि जहां शिकायत कर सकते हो कर लो। एसएचओ ने बताया कि विधु जिंदल की इस शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed