फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kovid care center expected to open in Vivekananda hospital too

विवेकानंद अस्पताल में भी कोविड केयर सेंटर खुलने की उम्मीद

Tue, 04 May 2021 10:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Kovid care center expected to open in Vivekananda hospital too
अब धर्मावाला स्थित विवेकानंद अस्पताल में भी कोविड केयर सेंटर खुलने की उम्मीद जगी है। मंगलवार को विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने इस संबंध में कोविड के डॉक्टरों के साथ ही अस्पताल के संचालक डॉ. अनुज से वार्ता की। उन्होंने अस्पताल को कोविड केयर सेंटर में परिवर्तित करने पर सहमति जताई। विधायक ने कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. विजय कुमार को इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर मुख्य चिकित्साधिकारी के माध्यम से शासन को भेजने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि वर्तमान में विकासनगर क्षेत्र में दो कोविड केयर सेंटर संचालित हो रहे हैं, लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए व्यवस्थाएं बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने इसके लिए हर संभव वित्तीय सहयोग की भी बात कही। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी में बनाए गए 10 बेड के कोविड केयर सेंटर को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने के भी निर्देेश दिए, ताकि यहां के लोगों को विकासनगर और देहरादून न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि अस्पताल में दवाओं और ऑक्सीजन की कमी न होने पाए। इस मौके पर डॉ. अमित अग्रवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed