{"_id":"65a829f288b16c18330720d7","slug":"kotwali-police-have-registered-a-case-against-the-bank-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-330933-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बैंककर्मी ने ग्राहकों से पैसे लेकर खाते में नहीं किया जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बैंककर्मी ने ग्राहकों से पैसे लेकर खाते में नहीं किया जमा
विज्ञापन
Iजांच में सहयोग न करने का आरोप, मुकदमा दर्जI
ग्राहकों से पैसे लेकर उनके खाते में जमा न करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने बैंक कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
तहरीर में उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक के प्रबंधक अमित कुमार ने कहा कि उनका बैंक भारतीय रिजर्व बैंक से पंजीकृत है। जिसकी एक शाखा विकासनगर में है। आशीष त्यागी निवासी ग्राम मुसैल, लंढौरा जुनारदार सहारनपुर उत्तर प्रदेश शाखा में ग्राहक संबंधी अधिकारी है। आरोप लगाया कि आशीष ने बैंक के 13 ग्राहकों से अलग-अलग तारीखों पर किस्त के करीब तीन लाख रुपये लेकर बैंक में जमा करने के बजाय अपने निजी कार्य के लिए खर्च कर दिए।
जब मामला बैंक के संज्ञान में आया तो आरोपी ने कुछ रकम ग्राहकों के खाते में जमा कर ली, जबकि कुछ रकम आरोपी के परिवार वालों से रिकवरी कर ली गई। शेष 89,713 रुपये को जमा करने का आशीष और उसके परिवार वालों ने वादा किया था। अब वे हीलाहवाली कर रहे हैं। आरोपी बैंक की जांच में भी सहयोग नहीं कर रहा है। जांच के दौरान आरोपी ने लिखित में स्वीकार किया था कि पारिवारिक समस्या के चलते ग्राहकों का पैसा व्यक्तिगत कार्य में प्रयोग किया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि जांच एएसआई नौशाद अंसारी को सौंपी गई है।