फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kotdwar News PM Modi will hold virtual Talk with people of Boxa tribe on 15 January

Kotdwar: 15 जनवरी को बोक्सा जनजाति के लोगों के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे पीएम मोदी, तैयारी में जुटे अधिकारी

Tue, 09 Jan 2024 03:15 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Jan 2024 03:15 PM IST
सार

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने पौड़ी में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ को निर्देश दिए।

विज्ञापन
Kotdwar News PM Modi will hold virtual Talk with people of Boxa tribe on 15 January
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : @BJP4India

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम-जनमन के तहत कोटद्वार की बोक्सा जनजाति के लाभार्थियों के साथ 15 जनवरी को वर्चुअल संवाद करेंगे। भारत सरकार द्वारा कोटद्वार के अंतर्गत हल्दूखाता मल्ला व लच्छमपुर गांव को चयनित किया गया है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने पौड़ी में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बोक्सा क्षेत्र में सर्वे करते हुए वहां केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए परिवारों व जो परिवार योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गए हैं उनकी रिपोर्ट भी बनाएं। जिससे वंचित रहे परिवारों को योजनाओं का फायदा मिल सके।
विज्ञापन


Dehradun: विकासनगर में नशे के खिलाफ महापंचायत शुरू, बड़ी संख्या में शामिल हुए जौनसार बावर के लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल का चयन करते हुए वहां एलईडी, बिजली व्यवस्था, पेयजल, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए है। बता दें कि 2011 जनगणना के अनुसार हल्दूखाता मल्ला में 40 परिवार के 242 सदस्य व लच्छमपुर में 45 परिवारों के 218 सदस्य निवासरत हैं।

Kotdwar News PM Modi will hold virtual Talk with people of Boxa tribe on 15 January

जनता दरबार में उमड़ी भीड़

कोटद्वार में आज मंगलवार को हल्दूखाता मल्ला में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed