फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Mahapanchayat against drugs in Vikasnagar Huge Crowd of people Gathered

Dehradun: विकासनगर में नशे के खिलाफ महापंचायत में उमड़ी जौनसार के लोगों की भीड़, 16 संकल्प प्रस्ताव पास

Tue, 09 Jan 2024 01:06 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Jan 2024 01:06 PM IST
सार

विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि नशे पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून बनाए गए हैं। आरोपियो पर सख्त कार्रवाई भी होती है, लेकिन नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए जागरूकता और नशे के आदि युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने की जरूरत है।

विज्ञापन
Dehradun News Mahapanchayat against drugs in Vikasnagar Huge Crowd of people Gathered
नशे के खिलाफ महापंचायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तहसील मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में मंगलवार को नशे के खिलाफ महापंचायत आयोजित की गई। इसमें जौनसार बावर की 39 खतों के सदर स्याणा, जनप्रतिनिधि समेत 1400 आम लोग शामिल हुए। महापंचायत ने नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्ति का सहयोग करने वाले जनप्रतिनिधि का विरोध, विवाह और अन्य कार्यक्रमों में शराब के सेवन, भांग की खेती पर प्रतिबंध समेत 16 संकल्प प्रस्तावों पर मोहर लगी। सदर स्याणा, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने नशामुक्त जौनसार बावर का संकल्प लिया।

विज्ञापन


महापंचायत को संबोधित करते हुए विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि मादक पदार्थों के सेवन का बढ़ता प्रचलन समाज को खोखला कर रहा है। इसकी रोकथाम के लिए सामूहिक रूप से लड़ाई लड़नी होगी। कहा कि नशे की दलदल में फंसे युवाओं और उनके परिवार का बहिष्कार न कर उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने के प्रयास होने चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह चौहान ने कहा कि पूर्व में जौनसार बावर क्षेत्र की 11 खतों में अफीम उगाने का लाइसेंस प्रदान किया जाता था। अफीम का वैधानिक तरीके से उत्पादन भी होता था। लेकिन, जौनसार बावर क्षेत्र की विशेषता थी कि यहां लोग नशे से दूर रहते थे। अब हालात बहुत तेजी से बदल रही है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के युवा नशे की दलदल में फंसते जा रहे हैं। जिनको रोकने की जिम्मेदारी सभी की है। इसकी शुरुआत परिवार से होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: झाझरा में क्लोरीन गैस के रिसाव से मचा हड़कंप, पुलिस ने खाली कराया पूरा इलाका, दो अस्पताल में भर्ती
 
वरिष्ठ अधिवक्ता संजय भट्ट ने नशे की बिक्री और इसके सेवन के संबंध में विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। जनजाति आयोग उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता मूरत राम शर्मा, लोक पंचायत के भारत चौहान, मुन्ना सिंह राणा आदि ने भी महापंचायत को संबोधित करते हुए क्षेत्र में नशे के बढ़ते प्रचार-प्रसार को रोकने के लिए महापंचायत में लिए गए संकल्प को धरातल पर उतारने की बात कही।

महापंचायत में यह 16 प्रस्ताव हुए पास
- हर व्यक्ति अपने गांव में नशे की रोकथाम का प्रयास करेगा।
- क्षेत्र में प्रवेश करने वाले फेरी रेहड़ी वालों का सत्यापन किया जाएगा।
- स्थानीय बाजारों और कस्बों में नशे का कारोबार करने वालो को चिह्नित कर पुलिस को अवगत करवाया जाएगा।
- स्याणा और जनप्रतिनिधि पुलिस को नशे के कारोबारी की जानकारी उपलब्ध करवाएंगे।
- क्षेत्र में अन्य स्थानों पर भी महापंचायत आयोजित की जाएगी।
- क्षेत्रीय स्कूलों में काउंसलिंग की जाएगी।
- पर्यटकों के खुले में शराब और अन्य मादक पदार्थों के सेवन पर पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर प्रतिबंध लगाया जाएगा।
- कोई भी जनप्रतिनिधि नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्ति सहयोग करता है तो उसका विरोध किया जाएगा।
- गांव में भांग की खेती करने वालों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाएगा।
- गांव में विवाह आदि कार्यक्रमों में खुले बार और शराब के सेवन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।
- प्रत्येक खत में समिति गठित की जाएगी। समिति राजस्व और रेगुलर पुलिस के साथ मासिक बैठक कर आम जनमानस को गतिविधि से अवगत करवाएगी।
- प्रत्येक गांव में महिलाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।
- नशे के खिलाफ लड़ाई को राजनीतिक स्तर पर नहीं ले जाया जाएगा।
- माघ मरोज पर्व के दौरान सभी गांवों में लोग प्रस्तावों पर चर्चा कर विचार-विमर्श से समिति को अवगत करवाएंगे।
- नशे के खिलाफ लड़ाई के दौरान अपने और पराए बच्चों में अंतर नहीं किया जाएगा।
- प्रत्येक गांव में खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।

प्रमुख लोग महापंचायत में हुए शामिल
महापंचायत में एसपी देहात लोकजीत सिंह, एसडीएम हरगिरी गोस्वामी, सीओ विकासनग भाष्कर शाह, सदर स्याणा शमशेर सिंह, स्याणा शमशाद सिंह, स्याणा महेंद्र सिंह चौहान, स्याणा जगत सिंह, स्याणा दौलत सिंह रावत, स्याणा मनजीत सिंह, स्याणा तुलसी राम शर्मा, स्याणा महेंद्र सिंह तोमर, स्याणा जयपाल सिंह, स्याणा फतेह सिंह चौहान, स्याणा पूरण सिंह, ब्लॉक प्रमुख मठोर सिंह चौहान, ज्येष्ठ प्रमुख भीम सिंह, कनिष्ठ प्रमुख रितेश असवाल, गंभीर सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह चौहान, राजवीर राठौर, आनंद सिंह चौहान, विश्व विजय सिंह, अरुण चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed