फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kotdwar News Malan river bridge alternative route washed away after heavy rainfall

Kotdwar: बारिश के बाद उफान पर आई मालन नदी, फिर बहा पुल का डायवर्जन वैकल्पिक मार्ग, फंसे रहे वाहन

Wed, 17 Jul 2024 07:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 17 Jul 2024 07:44 PM IST
सार

बीती छह जुलाई को बहे मालन पुल के डायवर्जन रूट को लोनिवि दुगड्डा ने पूरे 10 दिन बाद सोमवार को ठीक करवाया था। दो दिन मार्ग पर सही तरीके से वाहनों का आवागमन हुआ, लेकिन बुधवार तड़के एक बार फिर से इस रूट के बहने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए।

विज्ञापन
Kotdwar News Malan river bridge alternative route washed away after heavy rainfall
मालन पुल का डायवर्जन वैकल्पिक मार्ग बहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मालन नदी के उफनाने से एक बार फिर मालन पुल डायवर्जन वैकल्पिक मार्ग बह गया। बुधवार सुबह से नदी के दोनों ओर वाहनों कतार लग गई। हल्के वाहनों को मवाकोट-कण्वाश्रम संपर्क मार्ग से भेजा गया। इस मार्ग पर भी इंटरलॉकिंग टाइल्स के निर्माण के कारण कई स्थानों पर जाम लगता रहा। डायवर्जन मार्ग के बहने से सिडकुल के जशोधरपुर और सिगड्डी औद्योगिक क्षेत्र के वाहनों का आवागमन ठप रहा। देर शाम को वैकल्पिक मार्ग पर अस्थायी रुप से दुरुस्त कर सिडकुल के वाहनों के आवाजाही लायक बना दिया गया है।

विज्ञापन


बीती छह जुलाई को बहे मालन पुल के डायवर्जन रूट को लोनिवि दुगड्डा ने पूरे 10 दिन बाद सोमवार को ठीक करवाया था। दो दिन मार्ग पर सही तरीके से वाहनों का आवागमन हुआ, लेकिन बुधवार तड़के एक बार फिर से इस रूट के बहने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए।
विज्ञापन


मालन नदी के उफान से वैकल्पिक मार्ग पर लगे ह्यूमपाइप के ऊपर बिछी रेत बजरी व पत्थर बह गए। इस मार्ग के बाधित होने से स्कूटी व बाइक सवार लोग मवाकोट-कण्वाश्रम संपर्क मार्ग से आवाजाही कर रहे हैं। कण्वाश्रम मार्ग के अत्यंत संकरा और गड्ढों वाला होने के कारण लोगों को आवागमन करने में परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपदा और आपातकाल को देखते हुए लोनिवि इस मार्ग पर टाइल्स बिछा रहा है, जिससे कई स्थानों पर जाम लग रहा है। सिडकुल निर्माता संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता व महासचिव विवेक चौहान का कहना है कि मालन पुल के निर्माण में हो रही देरी से उद्योग जगत को रोजाना करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। बरसात में नदी के उफनाने से आए दिन डायवर्जन वैकल्पिक मार्ग भी ध्वस्त हो रहा है, जिससे कच्चा माल लाने और तैयार माल को नहीं भेज पा रहे हैं।

लोनिवि के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह टूटा मालन पुल डायवर्जन को अस्थायी रूप से ठीक कर दिया गया है। देर शाम से सिडकुल के भारी वाहनों की इस मार्ग से आवाजाही शुरू करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed