Kotdwar: पड़ोसी के साथ नजीबाबाद से कोटद्वार घूमने आया था किशोर, नदी में नहाने के दैरान डूबकर हुई मौत
Kotdwar News: नजीबाबाद निवासी रियाज कोटद्वार घूमने आया था। वह खोह नदी में नहाने चला गया जहां वह नदी में डूब गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटद्वार में सिद्धबली मंदिर के पीछे खोह नदी में नहाने के दौरान नजीबाबाद निवासी एक किशोर की मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, नजीबाबाद निवासी रियाज(17) अपने पड़ोसी के साथ कोटद्वार आया था। यहां से वह सीधे सिद्धबली के पास खोह नदी में स्नान करने चला गया। उसे नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा और वह काफी दूर तक चला गया। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई।
आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे नदी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खोह नदी में नहाने के दौरान डूबकर मौत होने का यह बीते 18 दिन में दूसरा मामला है। इससे पहले मेरठ का युवक यहां नहाते समय डूब गया था।