{"_id":"59bfecd94f1c1be4738b53aa","slug":"know-bjp-national-president-amit-shah-minute-to-minute-programme","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: दो दिन में 21 कार्यक्रम निपटाएंगे अमित शाह, जानिए उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: दो दिन में 21 कार्यक्रम निपटाएंगे अमित शाह, जानिए उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 18 Sep 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद बीजेपी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जोरदार स्वागत के लिए तैयार है। शाह का दो दिन का उत्तराखंड दौरा मंगलवार(19 सितंबर) से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान शाह, सरकार और संगठन के कामकाज की बारीकी से समीक्षा करेंगे। दो दिन में उनके ताबड़तोड़ कार्यक्रम लगे हैं। शाह करीब 21 कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जो शहर के भीतर सात जगहों पर होंगे।
विज्ञापन
शाह के आने से एक दिन पूर्व सोमवार को उत्तराखंड बीजेपी ने तैयारियों में सब कुछ झोंक दिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रभारी श्याम जाजू, राष्ट्रीय सह मंत्री संगठन शिवप्रकाश के साथ मिलकर प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने तैयारियों की समीक्षा की। पदाधिकारियों ने उन स्थानों का भी निरीक्षण किया, जहां पर शाह के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। पार्टी ने शाह के दौरे को लेकर तैयारी पूरी होने का दावा किया है।
विज्ञापन
मंगलवार का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
09.30 बजे-जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर आगमन।
09.30 से 11 बजे-एयरपोर्ट, डोईवाला, रिस्पना पुल, आराघर, सर्वे चौक, दिलाराम चौक पर स्वागत।
11 बजे-मधुबन होटल में प्रदेश पदाधिकारियों, कोर ग्रुप, सांसदों, विधायकों, जिलाध्यक्षों, महामंत्रियों, जिला पंचायत चेयरमैन, सहकारी बैंक अध्यक्षों, मेयर, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक।
1 बजे-मधुबन होटल में प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ भोजन।
2.30 बजे-मधुबन होटल में विस्तारक, पालकों के साथ बैठक।
4 बजे-मधुबन होटल में प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, कोर ग्रुप, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक।
5 बजे-मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों, प्रकोष्ठ संयोजक, सह संयोजकों की बैठक।
6 बजे-ओएनजीसी के घोष ऑडिटोरियम में प्रबुद्घ प्रकोष्ठ के सम्मेलन में प्रतिभाग।
9 बजे-सीएम आवास में सांसदों और विधायकों के साथ बैठक।
हम अपने अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पहले से उत्तराखंड में मजबूत बीजेपी को अध्यक्षजी के मार्गदर्शन के बाद और ताकत मिलेगी। पूरा देश जानता है कि किस तरह अध्यक्ष जी ने बीजेपी को ग्रास रूट पर मजबूत बनाया है। उनके दो दिनी दौरे का लाभ उत्तराखंड बीजेपी को होगा। अध्यक्षजी के आगमन से बीजेपी के कार्यकर्ता उत्साहित हैं और उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।
-अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी।