{"_id":"58e3cdab4f1c1b72735b55e1","slug":"kishore-upadhyay-s-statement-for-alcoholism","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबबंदी लागू करे प्रदेश सरकार: किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबबंदी लागू करे प्रदेश सरकार: किशोर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 04 Apr 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब कारोबार को लेकर फंसी सरकार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने शराबबंदी की नसीहत दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर प्रदेश में शराबबंदी लागू करने की मांग की है। साथ ही बिजली, पेयजल और सीवरेज की बढ़ी दरों को घटाने का भी आग्रह किया है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने बताया कि पत्र में उपाध्याय ने कहा कि सरकार ने अपनी पारी की शुरुआत बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी से की है। सीवरेज और पेयजल की दरें बढ़ाई हैं।
विज्ञापन
इनका सीधा खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ेगा। प्रचंड बहुमत के बदले भाजपा सरकार ने ये तोहफा दिया। एक अन्य पत्र में पीसीसी अध्यक्ष ने शराब की दुकानों को घनी आबादी में न खोले जाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा पूरा देश शराब के विरोध में खड़ा है। सरकार को भी शराबंदी का निर्णय लेना चाहिए। जब वह विधानसभा का सदस्य थे तो दो बार सदन में शराबबंदी के पक्ष में प्रस्ताव लाए थे। जन भावनाओं सम्मान करते हुए राज्य सरकार को निर्णय लेना चाहिए।