{"_id":"59f6d8a44f1c1b69678b8165","slug":"kishore-upadhyay-battle-of-supremacy","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नई राह पर ‘आंदोलनकारी’ किशोर, साधेंगे कई निशाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नई राह पर ‘आंदोलनकारी’ किशोर, साधेंगे कई निशाने
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 30 Oct 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
संबोधित करते किशोर उपाध्याय।
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड कांग्रेस संगठन में वर्चस्व की लड़ाई के बीच किशोर उपाध्याय नई राह पर चलने की कोशिश कर रहे हैं। राज्य आंदोलनकारी की खुद की पृष्ठभूमि और स्थापना दिवस का मौका उनके काम आ रहा है। एक नवंबर को ‘उत्तराखंड विमर्श’ के बहाने सर्वदलीय अभियान की वह अगुवाई करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
घोषित उद्देश्य तो उत्तराखंड की चुनौतियों, अब तक की स्थिति पर चर्चा है, लेकिन उनके सियासी मंसूबे भी छिपे नहीं है। वह उत्तराखंड के भीतर अपनी सक्रियता को नए सिरे से सुनिश्चित करने जा रहे हैं। गुटों में बंटी कांग्रेस में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की कोशिश अपनी ताकत का मुजाहिरा कराने की भी है।
विज्ञापन
भले ही यूपी में किशोर उपाध्याय को मिली जिम्मेदारी हल्की नहीं है, लेकिन फिर भी उनके सियासी लक्ष्य, महत्वकांक्षा और भविष्य को खाद-पानी उत्तराखंड से ही मिलता है। कांग्रेस हाईकमान तय कर चुका है कि संगठन की बागडोर प्रीतम सिंह के ही हाथ में रहेगी, फिर पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश जैसे कद्दावर नेता अपने व्यक्तित्व से चीजों को चाहे जितना प्रभावित करते रहें।
विज्ञापन
इन स्थितियों के बीच, किशोर उपाध्याय के लिए उत्तराखंड की सियासत में अपने को न सिर्फ बचाकर रखने, बल्कि मजबूती से दिखने की चुनौती भी है। किशोर ने उत्तराखंड विमर्श के बहाने एक ऐसा मुद्दा पकड़ने की कोशिश की है, जो बहुत बड़ा तो है ही, साथ में इस संबंध में उनके विरोधियों को भी आलोचना का कोई मौका नहीं देता।
दलों के प्रतिनिधियों संग साझा की जानकारी
रविवार को एक होटल में किशोर उपाध्याय अपने साथ विभिन्न दलों और संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ मौजूद रहे। उन्होंने एक नवंबर के कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, यह कहकर सभी को चौंकाया भी कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी को भी एक नवंबर के कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है। यानी किशोर ने इस कार्यक्रम में अपने को कांग्रेस का प्रतिनिधि नहीं माना है।
बकौल-किशोर, उन्होंने सरकार से भी अपील की है कि वह इस कार्यक्रम में आए और अपनी भूमिका उत्तराखंड के वास्ते सुनिश्चित करे। माकपा के बच्ची राम कौंसवाल, यूकेडी के लताफत हुसैन, सीपीआई के अनिल शर्मा, चेतना मंच के त्रेपन सिंह के अलावा सारिका प्रधान, अमरजीत सिंह आदि इस मौके पर उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि नगर निगम के टाउन हॉल में दस बजे से यह कार्यक्रम आयोजित होगा।