फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kishor upadhyay statement for congress worker

'उत्तराखंड ने कांग्रेस को दिया नया जीवन'

Tue, 28 Oct 2014 09:20 PM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Tue, 28 Oct 2014 09:20 PM IST
विज्ञापन
kishor upadhyay statement for congress worker

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि पार्टी को संकट से उबारने की जरूरत है। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद विधानसभा उपचुनाव में जिताकर उत्तराखंड ने कांग्रेस को नया जीवन दिया है।

विज्ञापन


लिहाजा, कार्यकर्ताओं को आत्ममंथन कर पार्टी को पूरे राष्ट्र में पुनर्जीवित करना होगा। उन्होंने पार्टी जनों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की सीख दी।
विज्ञापन


एक सूत्र में बंधकर संकल्पबद्ध हों
मंगलवार को दून रोड स्थित व्यापार सभा भावन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे उपाध्याय का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी की दिशा और दशा पर मनन किया गया और भविष्य के रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाध्याय ने कहा कि कुछ लोग कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देख रहे हैं, इसे गंभीरता से लेना होगा। उन्होंने पार्टी का अस्तित्व बचाने के लिए एक सूत्र में बंधकर संकल्पबद्ध होने पर जोर दिया।

प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने लंबे समय से पार्टी के लिए कार्य कर रहे लोगों को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही एनएसयूआई के माध्यम से युवाओं को पार्टी में जोड़ने पर जोर दिया। मौके पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, जयेंद्र रमोला, राम विलास रावत, राम कुमार, नंद किशोर जाटव, सुभाष भट्ट, सोहनलाल रतूड़ी, उर्मिला नौटियाल, देव पोखरियाल, वृजेश कुमार, बीना चौहान, संजय पोखरियाल, राजेंद्र तिवारी आदि मौजूद थे।

मुख्यमंत्री पार्टी के सबसे बड़े कार्यकर्ता
किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री हरीश रावत को कांग्रेस का सबसे बड़ा कार्यकर्ता बताया। कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज और पार्टी के हित में लगाया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद विपरीत परिस्थितियों में काम किया है। कहा कि मुख्यमंत्री रावत सदैव पार्टी और कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं पर खरे उतरे हैं। बोले, कार्यकर्ताओं को उनसे प्रेरणा लेकर कार्य करना चाहिए।


2017 तक उत्तराखंड शुभ
उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड 2017 तक पार्टी के लिए शुभ है। बताया कि हाल ही में हुए उपचुनावों में स्थानीय लोगों ने यह साबित कर दिया है। बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी एक बार फिर भारी मतों के साथ सत्ता में आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed