फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kishau Dam hydro power project mou sign between six state

11,550 करोड़ की किसाऊ परियोजना पर एमओयू टला, छह राज्यों के बीच होने थे हस्ताक्षर

Sat, 12 Jan 2019 12:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 12 Jan 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
Kishau Dam hydro power project mou sign between six state
किसाऊ बांध साइट - फोटो : file

देहरादून जिले के अंतर्गत टोंस नदी पर प्रस्तावित 11,550 करोड़ की किसाऊ जलविद्युत परियोजना पर एमओयू फिलहाल टल गया है। शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में उत्तराखंड समेत छह राज्यों के बीच परियोजना पर एमओयू हस्ताक्षरित किया जाना था। अब एमओयू के लिए शीघ्र ही नई तिथि निर्धारित की जाएगी।  

विज्ञापन


टोंस नदी पर बनने वाली किसाऊ परियोजना के लिए उत्तराखंड, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान व हरियाणा राज्य के बीच एमओयू किया जाना है। शनिवार को दिल्ली के श्रम शक्ति भवन में परियोजना का एमओयू कार्यक्रम रखा गया था। लेकिन अपरिहार्य कारणों से एमओयू को स्थगित किया गया। इसकी वजह दिल्ली में चल रही भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक भी मानी जा रही है।
विज्ञापन


किसाऊ परियोजना को वर्ष 2008 में राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया गया। परियोजना से 660 मेगावाट जलविद्युत का उत्पादन किया जाएगा। वहीं, 97076 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सिंचाई और घरेलू और औद्योगिक उपयोग के लिए 617 एमसीएम पानी उपलब्ध होगा। परियोजना से होने वाले सिंचाई और जल संबंधी बंटवारे को लेकर छह राज्यों के बीच एमओयू किया जाना है। सचिव ऊर्जा राधिका झा का कहना है कि शनिवार को किसाऊ परियोजना पर एमओयू हस्ताक्षरित नहीं हो सका। शीघ्र ही मध्य एमओयू के लिए नया समय तय किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed