फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kisan kumbh in haridwar : ongoing movement on ghazipur, tikri and sindhu border strategy made today

किसान कुंभ : आज गाजीपुर, टिकरी व सिंधु बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन को लेकर बनाई जाएगी रणनीति 

Fri, 18 Jun 2021 09:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 18 Jun 2021 09:58 AM IST
सार

किसान कुंभ में आज शुक्रवार को गाजीपुर, टिकरी व सिंधु बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन को लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रणनीति बनाई जाएगी। 

विज्ञापन
kisan kumbh in haridwar : ongoing movement on ghazipur, tikri and sindhu border strategy made today
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि सरकार के साथ अब जंग शुरू हो गई है। देश के किसान अब कानून नहीं, सरकार को ही बदलेंगे। उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों की हितैषी यह सरकार गिने-चुने उद्योगपतियों की तिजोरी भरने में लगी है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बनाई जाएगी रणनीति
वहीं किसान कुंभ में तीसरे दिन आज शुक्रवार को गाजीपुर, टिकरी व सिंधु बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन को लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रणनीति बनाई जाएगी। 

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तीन दिवसीय किसान कुंभ
वीआईपी घाट पर कोरोना संक्रमण के चलते सांकेतिक रूप से चल रहे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तीन दिवसीय किसान कुंभ के दूसरे दिन उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से विधायकों और सांसदों का वेतन बढ़ाया जाता है, उसी अनुुपात में किसानों की फसलों के दाम भी बढ़ाए जाएं। किसानों को बिजली फ्री, खाद, बीजों पर अनुदान और बढ़ाया जाए।
विज्ञापन


किसानों के हितों की लड़ाई के लिए यूनियन निरंतर संघर्ष कर रही है
गन्ना किसानों को समय पर भुगतान न कराना सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है। संजय चौधरी ने कहा कि गन्ना राज्य मंत्री हरिद्वार जनपद का बनने से अभी तक कोई खास लाभ गन्ना किसानों को नहीं मिला है। जिलाध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री ने कहा कि किसानों के हितों की लड़ाई के लिए यूनियन निरंतर संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ा आंदोलन शुुरू किया जाएगा
शास्त्री ने कहा कि जल्द ही कोरोना काल खत्म होने पर जिले में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ा आंदोलन शुुरू किया जाएगा। इस मौके पर धर्मेंद्र, अरविंद राठी, रोहित चौधरी, अमित सैनी, पिंटू, सुकरमपाल, भूपेंद्र सैनी, हरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, सीके सिंह, रामपाल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed