फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kisan kranti yatra starts from haridwar thousands of farmer came haridwar

किसान क्रांति यात्रा शुरू, अपनी मांगों को लेकर करीब 10 हजार किसान चले दिल्ली

Sun, 23 Sep 2018 11:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 23 Sep 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
kisan kranti yatra starts from haridwar thousands of farmer came haridwar
हजारों किसानों ने दिल्ली की लिए किया कूच - फोटो : amar ujala

विभिन्न मांगों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर किसान क्रांति यात्रा रविवार को शुरू हो गई। यहां रोड़ी बेलवाला स्थित टिकैत घाट पर दिवंगत किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद यात्रा में शामिल हजारों किसान दिल्ली के लिए कूच कर गए।

विज्ञापन


इस दौरान किसान नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा की राज्य सरकारों को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि किसानों के हितों के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी। शाम को यात्रा में शामिल किसान पतंजलि योगपीठ में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचे, यहां से सोमवार को अगले पड़ाव के लिए रवाना होेंगे। यात्रा दो अक्तूबर को दिल्ली में राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर पहुंचेगी। यहां किसान अपनी मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत किसान क्रांति यात्रा रविवार दोपहर करीब 12 बजे हरिद्वार के रोड़ी बेलवाला से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के नेतृत्व में प्रारंभ हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान आत्महत्या करने को मजबूर

इस दौरान नरेश टिकैत ने कहा कि देश का किसान इस समय अनेक समस्याओं से जूझ रहा है। किसानों की खुशहाली का दावा कर सत्ता में आईं सरकारें चुप बैठी हैं और किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। उन्होंने किसानों का कर्ज माफ करने, दस साल की अवधि पर ट्रैक्टरों का निष्प्रयोज्य घोषित करने का फरमान वापस लेने, किसानों की फसलों के दाम बढ़ाने और किसान हित में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग उठाई।

नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी। जरूरत पड़ने पर हरसंभव आंदोलन किया जाएगा। वहीं, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार को जगाने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। सरकार नहीं जागी तो आगे और बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री युद्धवीर सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजबीर सिंह जादौन, राजेश चौहान, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, मध्य प्रदेश के प्रदेश महामंत्री अनिल यादव, महंत त्रिकालदर्शी, जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री समेत अन्य किसान नेताओं ने सरकारों से किसानों  के हित में कदम उठाने की मांग की। यात्रा में भारी संख्या में किसानों के शामिल होने के कारण दोपहर बाद तक हाईवे पर जाम लगा रहा। रोड़ी बेलवाला से शुरू होने के बाद हाईवे से होते हुए यात्रा देर शाम पतंजलि योगपीठ पहुंची।

यह है किसान क्रांति यात्रा का कार्यक्रम

23 सितंबर को हरिद्वार से शुभारंभ, पतंजलि योगपीठ में रात्रि विश्राम 
24 सितंबर को गुड़ मंडी मंगलौर में रात्रि विश्राम
25 सितंबर को नुमाइस कैंप, मुजफ्फरनगर
26 सितंबर को भैंसी खतौली
27 सितंबर को नुमाइस, कैंप मेरठ
28 सितंबर को बाईपास मार्ग गाजियाबाद 
29 सितंबर को मोदीनगर
30 और एक अक्तूबर को दिल्ली
02 अक्तूबर को महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पहुंचेगी यात्रा 
(रास्तेभर में पंचायत कर किसानों को जागरूक करते हुए उन्हें साथ लिया जाएगा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed