फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kisan andolan : Rakesh Tikait will take bath from Ganga water at gazipur border

किसान आंदोलनः राकेश टिकैत को गंगाजल से कराएंगे स्नान, किसान मजदूर जागृति ट्रैक्टर मार्च पहुंचा उत्तराखंड

Mon, 08 Mar 2021 04:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 08 Mar 2021 04:03 PM IST
विज्ञापन
Kisan andolan : Rakesh Tikait will take bath from Ganga water at gazipur border
किसान ट्रैक्टर मार्च पहुंचा उत्तराखंड - फोटो : अमर उजाला

सर्वसमाज ने किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को ब्रह्मकुंड के गंगाजल से स्नान कराने का निर्णय लिया है। सर्वसमाज का एक दल हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर गाजीपुर बार्डर रवाना होगा। 

विज्ञापन

 

किसान मजदूर जागृति ट्रैक्टर मार्च आज जसपुर पहुंचेगा
 

कृषि कानूनों के विरोध और किसान आंदोलन के समर्थन में राष्ट्रीय सिख संगठन की ओर से निकाला गया किसान मजदूर जागृति ट्रैक्टर मार्च आज उत्तराखंड बॉर्डर पर पहुंच गया। जहां किसानों ने मार्च का स्वागत किया। यह मार्च धरमपुर बार्डर से जसपुर पहुंचेगा। छह मार्च को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मार्च को मुजफ्फरनगर यूपी से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

विज्ञापन

 

27 मार्च को गाजीपुर सीमा पर इसका समापन होगा। यह दल सोमवार को अफजलगढ़ यूपी से चलकर दोपहर 12 बजे धरमपुर सीमा पर पहुंचा। जहां से विधानसभा क्षेत्र के किसान मार्च को जसपुर लाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

किसान को भगवान दर्जा मिला है वो आज सड़क पर

रानीपुर विधानसभा क्षेत्र की टिहरी विस्थापित कॉलोनी में सर्व समाज की बैठक में प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा की देश का किसान आज अपने हक लिए आंदोलन कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिस देश में किसान को भगवान दर्जा मिला है वो आज सड़क पर है।

उन्होंने कहा कि यदि किसान तैयार नहीं है तो सरकार को कानून वापस लेना चाहिए। संजीव चौधरी ने कहा कि सर्वसमाज का एक राकेश टिकैत को स्नान कराने के हरकी पैड़ी के ब्रह्मकुंड से गंगा जल लेकर गाजीपुर रवाना होगा।

नफे सिंह और मांगे राम ने कहा ये किसान आंदोलन केंद्र सरकार को ले डूबेगा। बैठक में नरेश शर्मा, एसएस चौबे, चिंगारी यादव, राज सिंह, अनिल कुमार सिंह सीताराम, गोपाल चमोली, सुरेंद्र सिंह, खजान सिंह आदि मौजूद रहे। 

 


हरबर्टपुर में होगी किसानों की महापंचायत

भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के राष्ट्रीय संयोजक दौलत कुंवर ने कहा कि 26 मार्च को देहरादून जिले के हरबर्टपुर में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले महापंचायत का आयोजन होगा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि किसान नेता राकेश टिकैत शामिल होंगे। 


उन्होेंने कहा कि महापंचायत को सफल बनाने के लिए मंच और भारतीय किसान यूनियन ने कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। किसान सड़कों पर हैं। उन्होंने कहा कि मंच के बैनर तले किसान आंदोलित हैं, लेकिन तहसील प्रशासन उनकी मांगों पर गौर नहीं कर रहा है।


उन्होंने कहा कि महापंचायत को सफल बनाने के लिए जन संपर्क अभियान भी शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता सतबीर सिंह आर्य, स्वराज चौहान, लक्ष्मी शर्मा, प्रेम सिंह बालियान, चौधरी जगबीर सिंह, मुकेश कुमार, नेक मोहम्मद, अमीरचंद, बबलू, अनिल कुमार, राम सिंह तोमर और रामलाल चंदेल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed