फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kisan andolan news from uttarakhand : harish rawat march in protest against news agricultural laws

रुड़कीः कृषि कानूनों के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में आज निकलेगी पदयात्रा

Wed, 24 Feb 2021 09:52 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झबरेड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झबरेड़ा Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 24 Feb 2021 09:52 AM IST
विज्ञापन
kisan andolan news from uttarakhand : harish rawat march in protest against news agricultural laws
हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

तीनों कृषि कानूनों केे विरोध में किसान कांग्रेस बुधवार को रुड़की के कुंजा बहादुरपुर शहीद स्मारक से इकबालपुर तक हरीश रावत के नेतृत्व में पदयात्रा निकालेगी। किसान कांग्रेस रुड़की ग्रामीण के जिलाध्यक्ष सेठपाल परमार ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में बुधवार को कृषि कानूनों का विरोध किया जाएगा।

विज्ञापन


इसको लेकर कुंजा बहादुरपुर शहीद स्मारक से इकबालपुर तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी व क्षेत्रीय विधायक ममता राकेश सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन


‘प्रदेश में फेल हो चुकी डबल इंजन की सरकार’ 
 

वहीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि कानून लाकर किसानों का उत्पीड़न करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। प्रदेश की जनता एक बार फिर कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को लक्सर तहसील मुख्यालय में तीन कृषि कानून पास किए जाने को लेकर केंद्र व राज्य सरकार के विरोध में एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत ने कहा कि आज पूरे देश में भाजपा सरकार के खिलाफ लोग लामबंद हैं। वे भाजपा को सत्ता से बाहर करने की तैयारी में लगे हुए हैं, जबकि भाजपा के कुछ दिग्गज नेता अभी भी उत्तराखंड की सभी सीटों पर जीत का दावा कर मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार अपने वायदों पर खरा नहीं उतर रही है। हरीश रावत सरकार में जिन 12 पेंशनों को लागू किया था, उन्हें भाजपा सरकार ने घटाकर केवल चार पेंशनों तक समेट दिया है, जबकि कई की पेंशन को बंद कर दिया गया है। इस मौके पर किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण इस देश का प्रत्येक व्यक्ति परेशान है।

 

महंगाई चरम पर है और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। केंद्र सरकार ने पूरे देश को बर्बाद कर दिया है। इस मौके पर किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनुज सैनी, कुलबीर चौधरी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. उमादत्त शर्मा, सत्यवीर चौधरी, अरुण चौधरी, संजय सैनी एडवोकेट, संजय वर्मा, राव फिरोज, बालेश्वर सिंह, कमला कश्यप, वेद प्रकाश, संजय वर्मा, सत्यवीर गुर्जर और केपी तोमर आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed