फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kisan andolan in uttarakhand latest news: farmer went to gazipur border and muzaffarnagar mahapanchayat

Kisan Andolan : उत्तराखंड से कई किसान रवाना हुए गाजीपुर बॉर्डर, मुजफ्फरनगर में महापंचायत में भी होंगे शामिल

Fri, 29 Jan 2021 01:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 29 Jan 2021 01:23 PM IST
विज्ञापन
kisan andolan in uttarakhand latest news: farmer went to gazipur border and muzaffarnagar mahapanchayat
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से कई किसान गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना - फोटो : अमर उजाला (File Photo)

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से कई किसान गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हो गए हैं। इनमें कांग्रेस से यूथ कांग्रेस, किसान कांग्रेस व विभिन्न किसान संगठनों के लोग शामिल हैं। इसी के साथ हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान आंदोलन के समर्थन में धरना दिया और प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


ट्रैक्टर रैली हिंसा: दिल्ली पुलिस ने उत्तराखंड के तजिंदर विर्क पर दर्ज किया केस, यूएस नगर के 400 किसान चिह्नित
विज्ञापन


उनका कहना है कि अब किसान आंदोलन और उग्र किया जाएगा। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक गाजीपुर बॉर्डर पर ही धरना दिया जाएगा। वहीं रुड़की से भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता आज मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में शामिल होने के लिए रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तजिंदर विर्क पर दिल्ली में केस दर्ज 

रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) में तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तजिंदर विर्क पर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है। जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दिल्ली में उपद्रव करने वालों के खिलाफ 12 से अधिक मामलों में केस दर्ज किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा भी दर्ज हो सकता है।

तराई किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हैं तजिंदर

रुद्रपुर निवासी किसान तजिंदर विर्क तराई किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हैं। दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में वह तराई के किसानों की आवाज को लगातार बुलंद करते आ रहे हैं। उनके नेतृत्व में 25 जनवरी को रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली में आयोजित रैली में शामिल होने गए थे।

गणतंत्र दिवस पर निकली ट्रैक्टर रैली के दौरान कुछ किसानों ने लाल किले की ओर कूच कर दिया था। इस दौरान किसानों की पुलिस कर्मियों के साथ झड़प हुई थी। उपद्रव में विभिन्न इलाकों के 394 पुलिस कर्मी घायल हुए थे।

दिल्ली पुलिस ने 50 से अधिक किसान नेताओं को किया है नामजद

दिल्ली पुलिस ने उपद्रव करने के मामले में 25 एफआईआर दर्ज कर 50 से अधिक किसान नेताओं को नामजद किया है। एसएसपी डीएम कुंवर ने बताया कि रुद्रपुर निवासी तजिंदर विर्क के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस मामले में नामजद किए गए आरोपियों को गिरफ्तार भी कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed