{"_id":"1f2441515fa854f9452d4943ce584f02","slug":"kiran-rijiju-in-new-tehri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बैठकर नहीं बन सकतीं पहाड़ की योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में बैठकर नहीं बन सकतीं पहाड़ की योजनाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि पहाड़ के विकास की योजनाएं दिल्ली में बैठकर नहीं बनाई जा सकती। पहाड़ी राज्यों में जाकर और वहां की परिस्थितियों को देखकर योजनाएं बनाने से ही यहां दूरदराज के क्षेत्रों का विकास हो सकता है।
विज्ञापन
मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री रिजिजू ने कहा कि वे स्वयं अरुणाचल प्रदेश के हैं, जहां कि भौगोलिक परिस्थितियां उत्तराखंड जैसी ही है, अंतर सिर्फ इतना है कि अरुणाचल में हरियाली और वन अधिक हैं।
विज्ञापन
केंद्र की तरफ से कोई भेदभाव नहीं
उत्तराखंड में दैवी आपदाएं आती रहती हैं। आपदाओं को देखते हुए मोदी सरकार पहले ही राज्य सरकार को धनराशि दे चुकी है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को और मजबूत बनाना होगा। केंद्र सरकार विकास में कहीं भी भेदभाव नहीं कर रही है, चाहे राज्यों में किसी भी दल की सरकार हो।
विज्ञापन
डिजिटल और मेक इन इंडिया से भारत को नई पहचान मिली है। उन्होंने डीएम को निर्देश दिए कि बैंक अधिकारियों को जनधन योजना के तहत लोगों के खाते खुलवाएं।