फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   King Charles Coronation: Uttarakhand Girl Ira Dubey will witness of coronation of Prince Charles Today

King Charles Coronation: प्रिंस चार्ल्स की ताजपोशी की साक्षी बनेगी भारत की बेटी इरा दुबे, आज होगा कार्यक्रम

Sat, 06 May 2023 04:00 AM IST
अलका त्यागी अशोक केष्टवाल, अमर उजाला, कोटद्वार
अशोक केष्टवाल, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 06 May 2023 04:00 AM IST
सार

इरा इस कार्यक्रम में किंगस स्कॉलर के तौर पर प्रतिभाग कर रही हैं। ताजपोशी का कार्यक्रम शनिवार को लंदन में होगा।

विज्ञापन
King Charles Coronation: Uttarakhand Girl Ira Dubey will witness of coronation of Prince Charles Today
ईरा दुबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रिटेन के नए राजा प्रिंस चार्ल्स के ताजपोशी कार्यक्रम की भारत की बेटी इरा दुबे भी साक्षी बनेंगी। इरा के बचपन का काफी समय उत्तराखंड के कोटद्वार में बीता है। फिलहाल वे लंदन के वेस्टमिंस्टर स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं।

विज्ञापन


इरा इस कार्यक्रम में किंग्स स्कॉलर के तौर पर प्रतिभाग कर रही हैं। ताजपोशी का कार्यक्रम शनिवार को लंदन में होगा। इरा मूल रूप से झारखंड के गोड्डा जिले से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन कोटद्वार में अपनी बुआ प्रीति कुमारी के घर काफी बार आई हैं।
विज्ञापन


प्रीति कुमारी डिग्री काॅलेज पोखड़ा और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में सेवाएं दे चुकी हैं और फिलहाल डिग्री कालेज देवप्रयाग में प्राचार्या हैं। इरा के पिता समीर दुबे लंदन में बैंकिंग सेक्टर में, जबकि मां ऋतु दुबे प्राइवेट सेक्टर में मैनेजर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार छात्राएं होंगी ताजपोशी में शामिल

प्रीति ने बताया कि लंदन का वेस्टमिंस्टर स्कूल लगभग 500 साल पुराना है। परंपरा के अनुसार राजा या रानी की ताजपोशी के कार्यक्रम में वेस्टमिंस्टर स्कूल के किंग्स स्कॉलरशिप पाने वाले छात्र हिस्सा लेते हैं, लेकिन पहली बार स्काॅलरशिप वाली छात्राओं को भी इस समारोह में शामिल किया जा रहा है, इसलिए इरा इस समारोह में शिरकत करेंगी। इरा की इस उपलब्धि पर उनके दादा शशिधर दुबे, पिता समीर दुबे, मां ऋतु दुबे समेत पूरा परिवार गौरवान्वित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed