{"_id":"4674baa617d0088502f064e1ed8623f2","slug":"kids-reach-dehradun-for-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरोला से नौकरी ढूंढने दून पहुंचे तीन बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरोला से नौकरी ढूंढने दून पहुंचे तीन बच्चे
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 16 Feb 2014 10:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी के पुरोला से नौकरी ढूंढने पहुंचे तीन नाबालिग प्रेमनगर (देहरादून) में घूमते मिले।
विज्ञापन
पुलिस को सौंप दिया
संदेह होने पर लोगों ने उन्हें पुलिस को सौंप दिया। देर शाम तक परिजनों से संपर्क न होने पर बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाइन भेज दिया गया।
पुरोला, उत्तरकाशी निवासी सुरेश बहादुर (13) पुत्र बमबहादुर, विशाल जोशी (14) पुत्र खुशहाल जोशी और जयराम (15) पुत्र परमबहादुर चार दिन पहले घर से निकले थे। बस से तीनों विकासनगर पहुंचे।
दो दिन बाद शनिवार को वे प्रेमनगर में भटकते मिले। बच्चे नौकरी के लिए होटलों में पूछताछ कर रहे थे। लोगों को शक हुआ तो उन्होंने प्रेमनगर पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
कई साल से स्कूल नहीं गए
पूछताछ में बच्चों ने पुलिस को पूरी कहानी बताई। पुलिस ने बताया कि विशाल ने 9वीं तक पढ़ने के बाद पिछले साल पढ़ाई छोड़ दी। बाकी दोनों बच्चे कई साल से स्कूल नहीं गए हैं।
विज्ञापन
मौसम खराब होने से बच्चों के बताए मोबाइल नंबरों से संपर्क नहीं हो पाया है। उत्तरकाशी पुलिस से संपर्क कर परिजनों तक खबर पहुंचाने को कहा गया है।