फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kids perform in theatre

गांधी, नेहरु की जगह बच्चों के रोल मॉडल बने ये बच्चे

Thu, 27 Mar 2014 11:19 AM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 27 Mar 2014 11:19 AM IST
विज्ञापन
kids perform in theatre

जिन बच्चों को कभी नाकारा समझा जाता था, उन्हीं में आज लोगों को भविष्य के हीरो नजर आने लगे हैं। यह बच्चे कभी अपना नाम बताने में भी झिझकते थे, लेकिन आज ये दूसरे बच्चों के लिए रोल मॉडल बन गए हैं।

विज्ञापन


पढ़ें, वोट मांगने पहुंचे खेल मंत्री को दिखाया आईना
विज्ञापन


कालसी के एकलव्य आदर्श आवासीय जनजाति विद्यालय में नौवीं में पढ़ने वाले जौनसारी, भोटिया, बोक्सा और थारू जनजाति के इन 15 बच्चों पर जादू की छड़ी चलाई रंगमंच ने।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगमंच से जुड़ने के बाद मानो इनका कायाकल्प ही हो गया। मंच पर आने एक बाद इन बच्चों ने जाना कि वे भी किसी से कम नहीं।

पढ़ाई और खेलकूद में भी जादू बिखेरा

kids perform in theatre

मंच पर ही नहीं ये बच्चे अब पढ़ाई और खेलकूद में भी जादू बिखेर रहे हैं। शिक्षक बताते हैं कि पिछड़े क्षेत्रों में रहने वाले इन बच्चों ने आसपास के माहौल में जो देखा, सीखा बस वही उनके दिल में बस गया।

पढ़ें, उत्तराखंड पंचायत चुनाव का नया कार्यक्रम तय

इन्हें किसी के सामने बोलने में भी डर लगता था। सवाल का जवाब आने के बावजूद चुप्पी नहीं टूटती थी। स्कूल की किसी गतिविधि में कभी भागीदारी नहीं निभाते थे।

लेकिन, रंगमंच ने इन बच्चों की दिशा ही बदल दी। प्रधानाचार्य डॉ. गिरीश चंद्र बड़ोनी का कहना है कि इन बच्चों में आया बदलाव आश्चर्यजनक है।

ये रॉ मैटीरियल हैं...

kids perform in theatre

संभव रंगमंच परिवार के अभिषेक मैंदोला पिछले चार सालों से इन बच्चों को ट्रेंड कर रहे हैं। वे खुद बच्चों की प्रतिभा के कायल हो गए हैं।

अभिषेक ने बताया कि मैंने स्कूल के बच्चों को रंगमंच से जोड़ने की बात कही तो प्रधानाचार्य ने बताया कि यही 15 बच्चे किसी गतिविधि में शामिल नहीं हुए हैं। बाकी बच्चे अपना-अपना विषय चुन चुके थे।

पढ़ें, राज्य कर्मचारियों को मिला दस प्रतिशत डीए का तोहफा

इन बच्चों के संबंध में प्रधानाचार्य ने कहा था कि ये रॉ मेटीरियल है, मेहनत कर सको तो ले लो। मैंने बिना सोचे हां कर दी। बच्चों को जबरदस्ती रंगमंच से जोड़ा, लेकिन अब विश्वास नहीं होता कि यह वही बच्चे हैं।

रंगमंच से लेकर पढ़ाई तक अव्वल। मुश्किल से मुश्किल किरदार को मिनटों में कर लेते हैं। रंगमंच ने जिस तरह से इनकी छिपी हुई प्रतिभा को उभारा है, वह जादू से कम नहीं है।

बच्चों की जुबानी रंगमंच की कहानी

kids perform in theatre

चकराता के कुनावा का विजेंद्र तोमर का छठी कक्षा में दाखिल हुआ तो बेहद संकोची था। न कुछ बोलता न पढ़ाई में उसका ध्यान लगता।

पढ़ें, वोट मांगने पहुंचे खेल मंत्री को दिखाया आईना

हिंदी के शब्द तक नहीं बोल पाता था, लेकिन अब पूरी स्क्रिप्ट याद कर लेता है। विजेंद्र का कहना है कि अब मेरे नंबर भी अच्छे आते हैं, सब रंगमंच की वजह से हो पाया।

कोटि के रूपाऊं की रहने वाली पूनम रावत बेहद शर्मीली थी। अध्यापकों सवाल पछूते-पूछते थक जाते थे, लेकिन उसकी चुप्पी नहीं टूटती थी।

पढ़ें, दून की बेटी बनी गढ़वाल यूनिवर्सिटी की टॉपर

आज कोई नहीं कह सकता कि यह वहीं पूनम है। आज पूनम स्कूल की सेकेंड कैप्टन है। नौवीं में पढ़ने वाली पूनम बड़े होकर डॉक्टर बनना चाहती।

लूहन लखवाड़ निवासी विकास जब स्कूल में आया तो काफी नकारात्मक था। बच्चों से झगड़ा और शैतानी में ही उसका पूरा दिन कट जाता था।

पढ़ें, यहां चुनौतियों के चक्र में फंसी है कांग्रेस और BJP

वह किसी की बात नहीं सुनता था। फिर विकास को रंगमंच से ना सिर्फ जोड़ा गया, बल्कि इसका लीडर बनाया गया। आज वह बेहद जिम्मेदारी से अपनी टीम का नेतृत्व करता है।

बच्चों में यह आया बदलाव
स्मरणशक्ति बढ़ी, आत्मविश्वास बढ़ा, कुठाएं खत्म हुई व हिंदी अनुवाद में सुधार आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed