फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kidnapping Accused Absconded during maharashtra police Custody from haridwar Hotel

हरिद्वार: होटल में सोती रही पुलिस, चकमा देकर फरार हुआ महाराष्ट्र से रिमांड पर लाया गया आरोपी 

Wed, 22 Jan 2020 08:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 22 Jan 2020 08:51 PM IST
सार

  • किशोरी के अपहरण के आरोपी को लाए थे पुलिस कस्टडी रिमांड पर 
  • पुलिस कर्मियों के साथ होटल के कमरे में सोया था आरोपी 

विज्ञापन
Kidnapping Accused Absconded during maharashtra police Custody from haridwar Hotel
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

किशोरी के अपहरण का आरोपी हरिद्वार में महाराष्ट्र पुलिस को चकमा देकर होटल से फरार हो गया। साथ में आए पुलिस कर्मियों को घटना का पता सुबह आंख खुलने पर चला। महाराष्ट्र पुलिस के सिपाहियों ने घटना की जानकारी शहर कोतवाली पुलिस को दी। हरिद्वार पुलिस ने दिनभर आरोपी की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात महाराष्ट्र के तलोजा थाने से एपीआई प्रसाद डोंगर अपने साथी पीएन एम खेंडकर, महेश पाटिल और उमेश पाटिल के साथ एक आरोपी अमित ब्रह्मानंद निवासी खारवाला मुंबई महाराष्ट्र को देहरादून में पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए लाए थे।
विज्ञापन


बताया गया कि लड़की को लेकर भागने के बाद आरोपी कुछ समय देहरादून में ठहरा था। ये सभी लोग देहरादून में मौके का सत्यापन कराने के बाद  मंगलवार की देर रात हरिद्वार पहुंचे और हरकी पैड़ी के पास स्थित एक होटल में कमरा लेकर ठहर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि रात को जब सभी पुलिस कर्मी सो गए तो आरोपी हथकड़ी लेकर फरार हो गया। बुधवार की सुबह जब पुलिसकर्मियों की नींद खुली तो घटना का पता चला। महाराष्ट्र पुलिस ने घटना की जानकारी नगर कोतवाली पुलिस को दी।

महाराष्ट्र पुलिस के एपीआई प्रसाद डोंगर ने पुलिस को बताया कि आरोपी अमित को नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को पीसीआर में देहरादून लाया गया था।

देहरादून से ट्रेन न होने पर वह हरिद्वार पहुंचे थे। बुधवार को हरिद्वार से महाराष्ट्र के लिए रवाना होना था। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। अभी महाराष्ट्र पुलिस ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed