फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   kid Drowned in river

हरिद्वारः नदी में नहाने गए बच्चे की डूबकर मौत

Mon, 20 Jun 2016 07:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, भगवानपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, भगवानपुर Updated Mon, 20 Jun 2016 07:08 PM IST
विज्ञापन
kid Drowned in river
- फोटो : demo pic

हरिद्वार जिले के करोंदी में किराए के मकान में रहने वाले बच्चे नितिन की सोलानी में नदी में नहाने समय डूबकर मौत हो गई। क्षेत्र वासियों का कहना है कि खनन माफियाओं ने नदी में गहरे गड़ढे बना दिए हैं उनमें डूबकर मौत होती है। लोगों ने खनन माफियाओं पर अंकुश लगाने की मांग की।

विज्ञापन


ग्राम जीतपुर थाना नगीना जिला बिजनौर निवासी ऋषिपाल भगवानपुर स्थित गांव करौंदी में किराए के मकान में रह रहा है। वह भगवानपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र की किसी कंपनी में काम करता है। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे उसका 10 वर्षीय बेटा नितिन अपने साथियों के साथ सोलानी नदी में नहाने के लिए गया था।
विज्ञापन


खनन माफियाओं द्वारा नदी में बनाए गए गहरे गड्ढे में वह डूब गया। उसके साथियों ने शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम करने वाले लोग दौड़कर वहां आए। लोगों ने जल्दी दिखाते हुए नदी में छलांग लगाकर उसे ढूंढकर बाहर निकाल लिया। जब नितिन को बाहर निकाला तो उसकी सांसें चल रही थी। इस दौरान सूचना पर पुलिस भी मौके पर पंहुच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और ग्रामीणों की सहायता से बच्चे को रुड़की अस्पताल पंहुचाया गया। जहां चिकित्सकों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र में बच्चे की मौत को लेकर शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्रवासी जोगेंद्र सिंह, रमेश चंद, मौहम्मद इकराम, शहनवाज, इलियास और अनिल आदि का कहना है कि खनन माफियाओं ने दिनरात नदी को खोदकर गहरे कुंड बना दिए हैं। । यदि नदी में गड्ढा नहीं होता तो बच्चा डूबने से बच जाता।

इसके लिए सीधे तौर पर खनन माफिया जिम्मेदार हैं। इसलिए खनन माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। लोगों का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व पास के गांव खुब्बनपुर निवासी एक युवक की मौत सोलानी नदी के गहरे गड्ढे में डूबने से हो गई थी।


एससपी राजीव स्वरूप का कहना है कि खनन माफियाओं द्वारा खनन करके इस तरह के गहरे गड्ढे बनाए गए हैं तो निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी और खनन माफियाओं के विरुद्घ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संबंधित अधिकारी और खनन माफिया के खिलाफ लिखित शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई होगी।

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed