{"_id":"8dbfd44f602038a3eaed337b732ba265","slug":"khyati-became-miss-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"ख्याति को मिली मिस उत्तराखंड की 'ख्याति'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ख्याति को मिली मिस उत्तराखंड की 'ख्याति'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 28 Dec 2013 09:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिस उत्तराखंड का ताज राजधानी देहरादून की ख्याति शर्मा के नाम रहा। फर्स्ट रनरअप पौड़ी की सोनम बिष्ट और सेकेंड रनरअप का खिताब दून की रिंकी घिल्डियाल के नाम रहा।
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात एक मॉल में आयोजित मिस उत्तराखंड प्रतियोगिता में कुल 28 मॉडल्स खिताब पाने के लिए रैंप पर उतरीं।
तीन अलग-अलग राउंड में युवतियों ने सवाल-जवाब सहित कैटवॉक की। पहला इंट्रो राउंड हुआ। फिर वेस्टर्न सहित अन्य राउंड हुए। देर रात प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम की घोषणा की गई।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के जज पैनल में शामिल थे फैशन कोरियोग्राफर प्रतीक लांबा, फिल्म प्रोड्यूशर बोनी दुग्गल, मिस उत्तराखंड-2010 रही बहार कौर रतन, यूएसए की सामाजिक कार्यकर्ता कोलिक एन स्मिथ और अंकित श्रीवास्तव। प्रतियोगिता का आयोजन सिनमिट कम्यूनिकेशन के दलीप सिंघी और राजीव मित्तल ने किया था।
विज्ञापन