फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Khushi and Vineet Chand top the science exhibition

Dehradun News: विज्ञान प्रदर्शनी में खुशी और विनीत चंद अव्वल

Sat, 01 Mar 2025 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Khushi and Vineet Chand top the science exhibition
डीएवी पीजी कॉलेज में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में एवं मंत्रणा साइंस क्लब के सहयोग से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस दौरान डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता और विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार के महत्व को बताया। आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. ओनिमा शर्मा ने इस आयोजन को सफल बनाने में छात्रों एवं संकाय सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। डिजिटल पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अभय राजपूत प्रथम, स्वाति केश्टवाल द्वितीय, करन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। विज्ञान प्रदर्शनी में खुशी रावत और विनीत चंद की टीम प्रथम, अरुण रमोला और सुधांशु सिंह की टीम द्वितीय और आरंभ गोडियाल और पार्थ कोहली की टीम तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर उप प्राचार्य प्रो. एसपी जोशी, प्रो. प्रशांत सिंह, प्रो. आलोक श्रीवास्तव, डॉ. विनीत विश्नोई, प्रो. अंजू बाली पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed