फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Khushi and Neha's team in agriculture model

कृषि मॉडल में खुशी और नेहा की टीम प्रथम

Wed, 16 Oct 2019 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Khushi and Neha's team in agriculture model
जीजीआईसी साहिया में आयोजित विज्ञान मेले में छात्रों से मॉडलों की जानकारी लेती शिक्षिका। - फोटो : VIKAS NAGAR
साहिया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज साहिया में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। छात्राओं के सोलर पॉवर प्लांट, श्वसन तंत्र, वायु प्रदूषण, कृषि, गणित, स्वच्छता, यातायात, पर्यावरण और औद्योगिक विकास आधारित मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। जूनियर वर्ग के सतत कृषि पद्धतियां आधारित मॉडल में खुशी और नेहा की टीम ने बाजी मारी। साथ ही छात्राओं ने इन मॉडलों के माध्यम से विज्ञान की अवधाराणाओं को समझाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्या दीना राणा ने किया।
विज्ञापन

स्वच्छता एवं स्वास्थ्य विषय में रिया, दृष्टि की टीम प्रथम रही। भावी परिवहन एवं संचार में वर्षा और अदिति का मॉडल प्रथम रहा। शैक्षिक खेल प्रतिरूपण और गणितिय विषय में मंजू सारिका के मॉडल ने बाजी मारी। सीनियर वर्ग में सतत कृषि पद्धतियां विषय पर प्रिया और अक्षरा के झूम खेती आधारित मॉडल ने प्रथम स्थान हासिल किया। स्वच्छता एवं स्वास्थ्य विषय में रंजना और प्राची के फ्लोर क्लीनर आधारित मॉडल ने बाजी मारी। संसाधन प्रबंधन में वंदना और श्रुति का मॉर्डन विलेज आधारित मॉडल प्रथम रहा। औद्योगिक विकास में प्राची और रुचिका के स्मोक ऑब्जरवर मॉडल ने बाजी मारी। शैखिक खेल प्रतिरुपण और गणितिय विषय में वंदना और खुशी का शंकु आधारित मॉडल प्रथम रहा। प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले छात्र अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed