{"_id":"6787c67e7b0ef7b17f0caa07","slug":"khushalpur-laxmipur-and-sahaspur-registered-victory-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-117832-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: खुशहालपुर, लक्ष्मीपुर व सहसपुर ने की जीत दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: खुशहालपुर, लक्ष्मीपुर व सहसपुर ने की जीत दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों का रहा शानदार प्रदर्शन
फोटो....
संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। सहसपुर क्रिकेट क्लब की चल रही प्रतियोगिता के सातवें दिन आयोजित हुए तीन मैच में खुशहालपुर, लक्ष्मीपुर व सहसपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
बुधवार को आयोजित हुआ पहला मैच खुशहालपुर व जस्सोवाला के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए जस्सोवाला की टीम ने आठ ओवर में 138 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी खुशहालपुर की टीम ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए सात ओवर में लक्ष्य हासिल कर 8 विकेट से जीत हासिल की। इसी प्रकार से दूसरा मुकाबला माया कॉलेज और लक्ष्मीपुर की टीम के बीच हुआ। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए माया कॉलेज की टीम ने आठ ओवर में 70 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में आए लक्ष्मीपुर के खिलाड़ियों ने बेहद आसानी से मात्र पांच ओवर में मैच जीत लिया।
प्रतियोगिता का तीसरा मुकाबला सहसपुर और ढकरानी के बीच हुआ। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए ढकरानी ने 15 ओवर में 127 रन बनाए। उधर, सहसपुर की टीम के खिलाड़ियों ने भी अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 ओवर में ही एक विकेट से जीत दर्ज की। मैच में तौकीर आलम को अर्ध शतक बनाने के लिए मेन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष सोहेल, तोहीद, अमजद इलाही, फिरोज, अंकित, साजिद आदि मौजूद रहे।