फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kheda Puja of Khedapati (city deity) located at Chintaharan

Dehradun News: धूमधाम से निकली खेड़ापति महाराज की नगर परिक्रमा

Thu, 21 Sep 2023 11:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:11 AM IST
विज्ञापन
Kheda Puja of Khedapati (city deity) located at Chintaharan
श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन




छावनी बाजार स्थित चिंताहरण महादेव मंदिर स्थित खेड़ापति (नगर देवता) का खेड़ा पूजन धूमधाम से आयोजित किया गया। लोगों ने खेड़ा महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। खेड़ापति महाराज को ढोल बाजों के साथ नगर परिक्रमा कराई गई। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।



सुबह शहर की सुख समृद्धि की कामना के लिए यज्ञ किया गया। लोगों ने यज्ञ में आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की। पुजारी महाराज सिधेश्वर गिरी, महाराज त्रिवेणी गिरी और पंडित राम पाठक ने खेड़ापति महाराज को नए वस्त्र पहना कर पूजा अर्चना की। मंदिर से ढोल बाजों के साथ नगर परिक्रमा शुरू हुई, जिसमें शिशु मंदिर के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुईं।
विज्ञापन


नगर परिक्रमा वीर केसरी बाजार, सदर बाजार, चौक बाजार, तहसील मार्ग, शहीद चौक से होते हुए मंदिर परिसर में संपन्न हुई। पूरा क्षेत्र महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहा। नगर परिक्रमा में राजेश्वर वर्मा, चंदन रावत, दिनेश चांदना, मनीष कुकरेजा, अशोक चौरसिया, अनिल चांदना, सन्नी आनंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed