फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   khali fight in dehradun.

महामुकाबला देखने पहुंचे 30 हजार से ज्यादा लोग

Mon, 29 Feb 2016 11:09 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 29 Feb 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
khali fight in dehradun.

कई दिनों से खली की फाइट का बेसब्री से इंतजार कर रहे दूनाइट्स बड़ी संख्या में राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर पहुंचे।

विज्ञापन


एक अनुमान के मुताबिक करीब 30 हजार से अधिक दर्शक ग्राउंड में मौजूद रहे। महामुकाबला देखने के लिए कई फिल्मी हस्तियां और वीवीआईपी भी पहुंचे। स्टेडियम के भीतर पुलिस ने काफी कड़े इंतजाम किए थे। उधर दूनाइट्स में खली की फाइट देखने का क्रेज इस कदर था कि हर कोई स्टेडियम पहुंचना चाहता था।
विज्ञापन


इन लोगों को संभालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस मौके पर पहुंचे सीएम ने बिना नाम लिए हुए भाजपा पर निशाना साधा। इसके बाद फाइट शुरू होते ही दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। खली के एकेडमी के रेसलर और विदेशी रेसलरों के बीच कुछ मुकाबले हुए। इसी बीच ब्रॉडी स्टील अपने दो साथियों के साथ रिंग में उतरे और खली को एक बार फिर चुनौती दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम हरीश रावत, खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल, सीएम के औद्योगिक सलाहकार रणजीत रावत और रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके ‘कार्टिनेंटल रेसलिंग इंटरटेनमेंट(सीडब्ल्यूई) द ग्रेट खली रिटर्न्स रेसलिंग शो’ का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम हरीश रावत ने कहा कि मुझे उत्तराखंड का लोकल खली मान लो फिर देखों मैं आपके लिए क्या करता हूं।

उन्होंने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि 2017 में खली को फाइट के लिए चैलेंज किया है और वह इस फाइट को जीतकर दिखाएंगे। सीएम की इन बातों से हर पॉलिटिकल शख्स ने अंदाजा लगा लिया कि सीएम का निशाना आखिर किसपर है।

उन्होंने कहा कि मैं 68 साल की उम्र में भी युवा हूं। साथ ही कहा कि आपदा की बर्बादी के बाद भी उत्तराखंड विकास की राह में तेजी से बढ़ा और देश के विकसित राज्यों में शामिल हुआ है, लगातार प्रदेश की औसत आय बढ़ रही है।

खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि द खली रिटर्न्स के जरिए प्रदेश के खेल स्टेडियम और सुविधाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। रणजीत रावत ने कहा कि उत्तराखंड में खेल सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। जल्द ही यहां आईपीएल मैच भी होंगे। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई।


गढ़वाल राइफल के बैंड ने पूरे स्टेडियम को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद वाइस ऑफ इंडिया फेम पवनदीप राजन, लोकगायिका मीना राणा, सोनिया आनंद ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा।

रेसलिंग कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े सहित कई हस्तियां भी मौजूद रही। इसके बाद फाइट का दौर शुरू हुआ। पहले दौर में टैग मुकाबले हुए। खबर लिखे जाने तक खली और ब्राडी स्टील की फाइट शुरू नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed